आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ बड़ा हादसा, पलटी डबल डेकर बस, 6 की मौत, कई घायल

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गंभीर हादसा देखने को मिला। यहां ड्राइवर को झपकी आने के बाद एक डबल डेकर बस पलट गई। इससे 6 लोगों को मौत हो गई और 21 गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
Agra Lucknow Expressway

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में 26 मई की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा देखने को मिला। यहां उन्नाव और औरास थाना इलाके के बीच आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे लग एक डबल डेकर बस पलट गई। इस हादसे में 6 लोगों ने अपनी जान से हाथ धो दिया है ओर 21 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 3 सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ये हादसा सुबह सुबह का बताया जा रहा है, जब अचानक नींद आने की वजह से डबल डेकर बस डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में घुसते हुए पलट गई। जैसे ही हादसे की सूचना मिली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया।

अस्पताल में भर्ती घायल

इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया है। जानकारी मिलने के बाद उन्नाव के डीएम घनश्याम मीणा और एसपी जयप्रकाश सिंह मौके पर पहुंच गए हैं। मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे, जिनमें से अधिकांश बिहार के थे।

6 लोगों की हुई मौत

बस पलटने की इस घटना में 6 लोगों की मौत हुई है जिनमें एक सब इंस्पेक्टर रामजी राम और एक बंदी छत्रपाल सिंह तोमर भी शामिल है। 21 लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन सिपाही थी शामिल है। मृतक सब इंस्पेक्टर और यह सिपाही बिहार के सिवान जनपद पुलिस लाइन में तैनात थे। यह बंदी छत्रपाल को गवाही दिलाने के लिए गुरुग्राम लेकर गए थे और वहां से वापस सिवान जा रहे थे।

मृतकों की हुई पहचान

घटना में जिन मृतकों की पहचान हुई है, उसमें सूरज जमालाल, विजय गुप्ता, रवि वरन, पल्लव कुमार, राम जी राम, छत्रपाल सिंह तोमर शामिल है। 21 गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। एक महिला को मामूली चोट आई है जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews