Hindi News

‘लुटेरे थे महाराजा सुहेलदेव’, AIMIM नेता शौकत अली ने यह क्या कहा दिया, मचा सियासी बवाल

Written by:Saurabh Singh
Published:
शौकत अली ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने अखिलेश से स्पष्ट करने को कहा कि वह सुहेलदेव के साथ हैं या सालार मसूद के।
‘लुटेरे थे महाराजा सुहेलदेव’, AIMIM नेता शौकत अली ने यह क्या कहा दिया, मचा सियासी बवाल

बहराइच में AIMIM के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के एक बयान ने सियासी बवाल खड़ा कर दिया है। पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने महाराजा सुहेलदेव को लुटेरा करार दिया और सालार मसूद को इंसाफ पसंद मुसलमान बताया। शौकत अली ने दावा किया कि सुहेलदेव के अत्याचार के खिलाफ सालार मसूद ने लड़ाई लड़ी थी। इस बयान ने स्थानीय स्तर पर तीखी प्रतिक्रियाओं को जन्म दिया है।

शौकत अली ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने अखिलेश से स्पष्ट करने को कहा कि वह सुहेलदेव के साथ हैं या सालार मसूद के। इसके साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) नारे को तंज कसते हुए ‘परिवार डेवलपमेंट एजेंसी’ करार दिया। उन्होंने कहा कि सपा में बच्चों को एमएलसी या सांसद के रूप में देखा जाता है, जबकि उनके समुदाय में बच्चे को वोट के रूप में गिना जाता है।

सालार मसूद की दरगाह ले जाने पर आपत्ति

उन्होंने गठबंधन टूटने की वजह भी बताई। शौकत अली के मुताबिक, ओपी राजभर ने असदुद्दीन ओवैसी को सालार मसूद की दरगाह ले जाने पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद राजभर ने अखिलेश यादव से पैसे और फॉर्च्यूनर लेकर गठबंधन किया। उन्होंने इसे AIMIM का अंदरूनी मामला बताकर राजभर की आपत्ति को खारिज किया था।

चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

शौकत अली ने 2027 के विधानसभा चुनाव में बहराइच की मटेरा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई। उन्होंने दावा किया कि सपा की मौजूदा विधायक मारिया शाह और यासिर शाह दोनों 2027 में चुनाव हार जाएंगे। इस बयान ने स्थानीय सियासत में नई बहस छेड़ दी है और आने वाले समय में इसके और तूल पकड़ने की संभावना है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Saurabh Singh
लेखक के बारे में
राजनीति में गहरी रुचि. खबरों के विश्लेषण में तेज और राजनीतिक परिस्थितियों की समझ रखते हैं. देश-दुनिया की घटनाओं पर बारीक नजर और फिर उसे खबरों के रूप में लिखने के शौकीन हैं. View all posts by Saurabh Singh
Follow Us :GoogleNews