उत्तर प्रदेश की राजनीति में बिजली बिल और स्मार्ट मीटर का मुद्दा एक बार फिर देखने को मिला है। दरअसल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर बिजली उपभोक्ताओं से ठगी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि स्मार्ट मीटर के नाम पर लोगों से ज्यादा बिल वसूले जा रहे हैं। दरअसल अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि राज्य में बिजली बिल लगातार बढ़ रहे हैं और कई उपभोक्ताओं को जरूरत से ज्यादा मीटर रीडिंग दिखाई दे रही है।
दरअसल अखिलेश यादव के मुताबिक इसके पीछे सिस्टम की गड़बड़ी नहीं बल्कि भ्रष्टाचार जिम्मेदार है। उन्होंने दावा किया कि बिजली कंपनियों को ठेके देने से पहले ही कमीशन लिया जाता है और बाद में इसकी भरपाई उपभोक्ताओं से ज्यादा बिल के रूप में की जाती है।
बिजली बिल पर मचा सियासी घमासान
बता दें कि उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने की योजना पिछले कुछ समय से चर्चा में है। सरकार का कहना है कि इससे बिजली खपत की सही जानकारी मिलेगी और बिलिंग में पारदर्शिता आएगी। लेकिन विपक्ष का आरोप है कि कई जगहों पर मीटर तेजी से चलने की शिकायतें सामने आ रही हैं। दरअसल अखिलेश यादव ने इसी मुद्दे को उठाते हुए कहा कि लोगों को अब समझ आने लगा है कि बिजली बिल अचानक ज्यादा क्यों आने लगे हैं। उनका कहना है कि स्मार्ट मीटर के नाम पर जो व्यवस्था लागू की जा रही है, उससे आम उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी से जुड़े लोग बिजली कंपनियों से ठेके दिलाने से पहले ही कमीशन ले लेते हैं और बाद में कंपनियां उसकी भरपाई उपभोक्ताओं से करती हैं।
स्मार्ट मीटर के नाम पर चल रही बिजली की ठगी के ख़िलाफ़ उप्र की जनता के गुस्से का मीटर हाई है क्योंकि उसे पता चल गया है कि बेवजह ज़रूरत से ज़्यादा मीटर रीडिंग आने और बिजली का खर्चा बेतहाशा बढ़ने का असली कारण भाजपा का भ्रष्टाचार है। जनता समझ गयी है कि भाजपाई ठेके देने से पहले ही… pic.twitter.com/CE1GqJMXq9
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 19, 2026
लोगों के मन में शक पैदा हो रही : अखिलेश यादव
दरअसल अखिलेश यादव ने अपने बयान में यह भी कहा कि जिस तरह ईवीएम को लेकर विपक्ष सवाल उठाता रहा है, उसी तरह बिजली मीटर को लेकर भी लोगों के मन में शक पैदा हो रहा है। हालांकि सरकार की ओर से इन आरोपों पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं अखिलेश यादव ने बिजली बिल के साथ-साथ महंगाई और रसोई गैस के दामों का मुद्दा भी उठाया है। उनका कहना है कि आम लोगों के लिए जीवन यापन का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है। बिजली बिल और एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी से मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों पर ज्यादा असर पड़ रहा है।
अखिलेश यादव ने कहा कि ‘अगर महंगी बिजली और महंगे सिलेंडर का बोझ इसी तरह बढ़ता रहा तो इसका असर राजनीतिक माहौल पर भी पड़ेगा।’ साथ ही अखिलेश ने दावा किया कि जनता अब इन मुद्दों पर सरकार से जवाब मांग रही है।






