UP Weather : आज 35 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 17 शहरों में लू की चेतावनी, जानें कब तक होगी मानसून की एंट्री?

मानसून की दस्तक से पहले उत्तर प्रदेश में मौसम के मिजाज बदले बदले नजर आ रहे हैं। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 11 जून तक लू की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 10 से 15 जून तक कई इलाकों में बारिश और आंधी की संभावना भी जताई गई है।
UP Weather Update

उत्तर प्रदेश में बुधवार से प्री-मानसून बारिश शुरू होने जा रही है। मौसम विभाग ने 9 से 15 जून तक प्रदेश में बारिश-आंधी की संभावना जताई है। आज 35 जिलों में आंधी, बारिश और बिजली चमकने के साथ कहीं-कहीं ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

इसके अलावा 17 शहरों में हीटवेव (लू) की चेतावनी जारी की गई है। गुरुवार, 11 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने जा रहा है जिससे प्री-मानसून गतिविधियों में और तेजी देखने को मिलेगी।

मंगलवार (9 जून 2026) को बांदा सबसे गर्म जिला रहा, यहां पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नजीबाबाद जिले में 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बांदा, प्रयागराज, झांसी, मेरठ में प्रचंड गर्मी का प्रकोप रहा।

मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से 9 से 15 जून तक पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात के साथ 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चल सकती है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि चलने की भी संभावना जताई गई है। वहीं 11 जून तक हीटवेव का भी असर देखने को मिलेगा।  जून के तीसरे हफ्ते तक मानसून के प्रदेश में पहुंचने का अनुमान है। आमतौर पर प्रदेश में 15 से 25 जून के बीच मानसून पहुंचता है।

35 जिले में आंधी-बारिश का अलर्ट

आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बरेली, पीलीभीत, गोंडा, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, मऊ, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, वाराणसी, मिर्जापुर और सोनभद्र।

17 जिलों में हीटवेव की चेतावनी

कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, हमीरपुर, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, झांसी, महोबा, ललितपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी और भदोही।

UP Weather Forecast Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews