Hindi News

हाईकोर्ट से सपा को बड़ी राहत, मुरादाबाद स्थित जिला कार्यालय को खाली कराने का आदेश रद्द

Written by:Saurabh Singh
Published:
जवाब में सपा ने बताया कि किराया नियमित जमा किया जा रहा है और कब्जा पूरी तरह वैध है। पार्टी ने इसे राजनीतिक भेदभाव बताया और हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने प्रशासन के आदेश को खारिज कर दिया।
हाईकोर्ट से सपा को बड़ी राहत, मुरादाबाद स्थित जिला कार्यालय को खाली कराने का आदेश रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने समाजवादी पार्टी को बड़ी राहत देते हुए मुरादाबाद स्थित उसके जिला कार्यालय को खाली कराने के प्रशासनिक आदेश को रद्द कर दिया। कोर्ट के इस फैसले से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। मुरादाबाद जिला प्रशासन ने 16 सितंबर को सपा कार्यालय का आवंटन निरस्त कर दिया था।

नोटिस में क्या कहा गया

नोटिस में कहा गया था कि भवन नजूल भूमि पर बना है और नगर निगम के प्रबंधन में आता है। साथ ही, शासनादेश के अनुसार किसी भवन का आवंटन अधिकतम 15 वर्ष तक ही वैध रहता है, जबकि सपा को यह कार्यालय तीन दशक से अधिक समय से आवंटित था। इससे पहले 30 जुलाई को भी प्रशासन ने सपा जिलाध्यक्ष को कार्यालय खाली करने का नोटिस जारी किया था।

किराया नियमित जमा हो रहा

जवाब में सपा ने बताया कि किराया नियमित जमा किया जा रहा है और कब्जा पूरी तरह वैध हैपार्टी ने इसे राजनीतिक भेदभाव बताया और हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने प्रशासन के आदेश को खारिज कर दिया। कोर्ट ने माना कि नोटिस जारी करने की प्रक्रिया में आवश्यक तथ्यों पर उचित विचार नहीं किया गया। इससे सपा कार्यालय पर फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं होगी।

Saurabh Singh
लेखक के बारे में
राजनीति में गहरी रुचि. खबरों के विश्लेषण में तेज और राजनीतिक परिस्थितियों की समझ रखते हैं. देश-दुनिया की घटनाओं पर बारीक नजर और फिर उसे खबरों के रूप में लिखने के शौकीन हैं. View all posts by Saurabh Singh
Follow Us :GoogleNews