रामलला नगरी फिर हुई सज-धज, पहली वर्षगांठ पर फूलों से सजा हर कोना

अयोध्या नगरी एक बार फिर से भव्य रूप में सज-धज कर तैयार है, क्योंकि इस बार राम मंदिर की पहली वर्षगांठ मनाई जा रही है. पुरे अयोध्या शहर को फूलों से सजाया गया है, जो इसकी धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को और भी निखार रहा है.
Ram Mandir

Ram Mandir: अयोध्या के राम मंदिर अपनी भव्यता और धार्मिक महत्व कारण दुनिया भर में आकर्षण का केंद्र बना देता है. जनवरी का महीना आ चुका है और यह वही महीना है जब पिछले साल अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी. इस बार यह ऐतिहासिक मंदिर अपनी पहली वर्षगांठ मना रहा है जिसे लेकर 11 जनवरी से 13 जनवरी तक विशेष समारोहों का आयोजन किया जा रहा है.

इस ख़ास मौक़े पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, राजनीतिक नेता, प्रतिष्ठित हस्तियां और कई VIP लोग अयोध्या पहुँच रहे हैं. यह समारोह मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उस गौरवपूर्ण क्षण को याद करने का अवसर है जिसने न केवल धार्मिक आस्था को सशक्त किया बल्कि भारत की सांस्कृतिक धरोहर को भी विश्व पटल पर चमकाया है.

3 दिवसीय उत्सव

यह 3 दिवसीय उत्सव कल यानी 11 जनवरी से शुरू हो चुका है जो कि 13 जनवरी तक चलेगा. इस ख़ास मौक़े पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति इस आयोजन को और भी ख़ास बनाएगी.

श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार , तीन दिवसीय उत्सव के दौरान रामलीला की विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक, आरती जैसे धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे. इसके अलावा देशभर के प्रमुख संत और कलाकार इस समारोहों की शोभा बढ़ाने के लिए अयोध्या पहुँचें.

मंदिर को 50 क्विंटल फूलों से सजाया

राम लला की पहली वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए अयोध्या को एक अद्भुत रूप में सजाया गया है. मंदिर को 50 क्विंटल से अधिक फूलों से सजाया गया है, जो कि इसकी दिव्यता और सौंदर्य को और बढ़ा रहा है.

VIP गेट की ख़ास सजावट

इसके अलावा VIP गेट की ख़ास सजावट की गई है. नगर निगम ने पूरे क्षेत्र में आकर्षक लाइटों की व्यवस्था की है ताकि अंधकार का कोई स्थान ना रहे. इतना ही नहीं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं. जिससे की श्रद्धालु बिना किसी बाधा कि इस पावन अवसर का आनंद ले सके.

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews