
Bareilly Violence CM Yogi
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित “विकसित उत्तर प्रदेश @2047” कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां मंच से उन्होंने शुक्रवार को बरेली में हुई हिंसा पर कड़ा रुख अपनाते हुए उपद्रवियों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शेगी नहीं और ऐसे तत्वों को कुचल दिया जाएगा।
सीएम ने अपने संबोधन में बरेली की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि एक मौलाना यह भूल गया कि राज्य में अब किसकी सरकार है। उन्होंने कहा कि ‘उसे लगा कि वह जब चाहे व्यवस्था को ठप कर सकता है, लेकिन हमने स्पष्ट कर दिया कि न तो नाकाबंदी होगी और न ही कर्फ्यू लगेगा। हालांकि, जो सबक हमने सिखाया है, उससे आने वाली पीढ़ियां दंगे करने से पहले दो बार सोचेंगी।’
बरेली में हुई हिंसा पर मुख्यमंत्री सख्त
बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मौलाना तौकीर रजा की अगुवाई में सैकड़ों प्रदर्शनकारी इस्लामिया ग्राउंड और आसपास के क्षेत्रों में इकट्ठा हुए। प्रदर्शनकारियों ने ‘I Love Muhammad’ के पोस्टर लगाए और धार्मिक नारे लगाए। जब पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने की कोशिश की, तो कुछ प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया और कुछ स्थानों पर गोलीबारी भी हुई। इससे स्थिति और बिगड़ गई और पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
सीएम योगी ने दी कड़ी चेतावनी
इसके बाद अब सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। “विकसित उत्तर प्रदेश @2047″ कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कि पहले त्योहार आते थे और उत्पाद शुरु हो जाते थे लेकिन अब उत्पादियों को सात पीढ़ियां याद आएंगी। कभी कभी लोगों की बुरी आदतें जाती नहीं है इसलिए उनकी डेटिंग-पेंटिंग करवानी पड़ती है कायदे से, जिससे उनकी बुरी आदतों को हम ठीक कर सकें। उन्होंने कहा कि ‘कल बरेली में ऐसा ही हुआ..मौलान भूल गया कि सरकार किसकी है। वो मानता था कि धमकी देंगे और जबरदस्ती जाम कर देंगे। हमने कहा कि न जाम लगेगा न कर्फ्यू लगेगा लेकिन ऐसा सबक सिखा देंगे कि तुम्हारी आने वाली पीढ़ियां दंगा करना भूल जाएंगी।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार में ऐसी ही होता था लेकिन 2017 के बाद हमने कर्फ्यू भी नहीं लगने दिया है। ऐसे बैरियर को हमने चुन चुनकर जो भाषा समझते थे उन्हें उनकी भाषा में समझाकर सजा दिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास की कहानी यहीं से शुरु होती है। सीएम ने कहा कि आज हम प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं और विकसित उत्तर प्रदेश के साथ विकसित भारत के स्वप्न को भी पूरा करने के लिए प्रयासरत हैं।
#WATCH लखनऊ (यूपी): 'विकसित उत्तर प्रदेश विजन @ 2047' कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा," पर्व और त्योहारों के दौरान आपने देखा होगा कि जब भी पर्व आते थे तब उत्पाद शुरू हो जाता था। अब उत्पादियों और उपद्रवियों को पता लगेगा और उन्हें उनकी सात पीढ़ियां याद आएंगी क्योंकि… pic.twitter.com/YMXXnUnfmY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 27, 2025
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

