PM आवास योजना पर बड़ा अपडेट! इतने ला​भार्थियों के आवेदनों को मिली मंजूरी, जानें कब आएगी राशि

उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ में 32 हजार लोगों ने अपने पक्के घर का सपना लेकर आवेदन किया था। इनमें से 10,153 आवेदकों के नाम सत्यापन के बाद पात्रों की सूची में शामिल कर स्वीकृति भी दे दी गई है।
PM Awas Yojana

PM Awas Yojana

प्रधानमंत्री आवास योजना (Awas Yojana) केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं में से एक है। इस योजना के जरिए उन लोगों को पक्का घर देने की कोशिश है, जो टूटे-फूटे मकान या फिर झोपड़ी में रहने को मजबूर हैं। सरकार की मदद से ये लोग भी अब पक्की छत वाले घर में रह सकते हैं। इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है और गरीबों को पक्के मकान मिल रहे हैं। इस बीच, यूपी के अलीगढ़ में 32 हजार लोगों ने अपने पक्के घर का सपना लेकर आवेदन किया था। इनमें से 10,153 आवेदकों के नाम सत्यापन के बाद पात्रों की सूची में शामिल कर स्वीकृति भी दे दी गई है।

बता दें कि स्वीकृति के बाद भी अभी लाभार्थियों को धनराशि प्राप्त नहीं हुई है। छह महीने से ज्यादा हो गया लेकिन बिल्कुल भी पैसा नहीं मिला है। अब ऐसी जानकारी सामने आई है​ कि अगले एक सप्ताह में लाभार्थियों की राशि खाते में पहुंच जाएगी। सरकार ने इसके लिए एक पोर्टल तैयार कर लिया है। लंबे इंतजार के बाद पीएम आवास की राशि मिलेगी।

सत्यापन की प्रक्रिया हुई संपन्न

पहले चरण में वर्ष 2021 तक जिले के करीब 24 हजार परिवारों को आवास का लाभ मिल चुका था। 2024 तक सभी बेघरों को आवास उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन यह लक्ष्य पूरा नहीं हो सका। इस बीच सरकार ने योजना के दूसरे चरण की शुरुआत की। फरवरी 2015 में इसके लिए में आनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी। अब तक 32 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 15651 हजार का सत्यापन पूरा कर लिया गया है। इनमें 10153 पात्र पाए जा चुके हैं। 5498 अपात्र मिले हैं। ऐसे में इन आवेदनों को निरस्त कर दिया गया है। 16408 आवेदनों का सत्यापन अभी बाकी है।

क्या है प्रधानमंत्री आवास योजना?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का उद्देश्य समाज के हर वर्ग के लोगों को सस्ती और सुलभ आवास सुविधा उपलब्ध कराना है। यह योजना हर व्यक्ति के लिए अपने घर का सपना साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

पीएम आवास योजना 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक व्यक्ति इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि आपने पहले भी PMAY से संबंधित कई लेख पढ़े होंगे, लेकिन यह आर्टिकल विशेष रूप से 2025 में ऑनलाइन आवेदन की नवीनतम प्रक्रिया को पेश करती है, क्योंकि अब PMAY की आधिकारिक वेबसाइट को ‘PMAY-U 2.0 विजन’ के अनुरूप नया रूप दिया गया है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews