‘कांग्रेस और RJD रामद्रोही तो माता जानकी कैसे होंगी..’ अररिया में गरजे CM योगी, विपक्षी दलों पर साधा निशाना

बिहार में 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होना है। रविवार को उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री और बीजेपी के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने अररिया के सिकटी विधान सभा क्षेत्र में चुनावी रैली के दौरान विशाल जनसभा को संबोधित किया और विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-RJD रामद्रोही हैं और फिर से बिहार में जंगलराज लाना चाहते हैं। आज बिहार के पास वो सब कुछ है जिसकी उसे जरूरत है।
UP CM Yogi Adityanath

बिहार (Bihar) में पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को हो चुका है। अब दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होना है। रविवार को प्रचार का अंतिम दिन है। NDA और महागठबंधन के दिग्गज नेता जमकर प्रचार प्रसार में लगे हुए है। तेजस्वी यादव लगातार सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। रविवार को उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री और बीजेपी के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने अररिया के सिकटी विधान सभा क्षेत्र में चुनावी रैली के दौरान विशाल जनसभा को संबोधित किया और विपक्षी दलों पर निशाना साधा।

कांग्रेस और RJD रामद्रोही- CM योगी

सीएम योगी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस-RJD रामद्रोही हैं और फिर से बिहार में जंगलराज लाना चाहते हैं। आज बिहार के पास वो सब कुछ है जिसकी उसे जरूरत है। पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास और गरीबों के कल्याण की विरासत है। कांग्रेस-RJD कहते थे कि राम नहीं हैं, और अगर राम नहीं हैं, तो माता जानकी कैसे होंगी। कांग्रेस कहती थी कि राम मंदिर कभी नहीं बनेगा। हमने कहा, ‘राम लला, हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे’और अयोध्या में राम मंदिर बना।

सीएम योगी ने कहा कि इस धरती ने मां जानकी, महात्मा बुद्ध और भगवान महावीर को जन्म दिया है। यही धरती आर्यभट्ट, चाणक्य और चंद्रगुप्त मौर्य की धरती है, लेकिन कांग्रेस-राजद ने इस पवित्र भूमि को जातीय विभाजन और माफियागीरी से कलंकित किया।

नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का नया मॉडल

यूपी सीएम ने कहा कि जो बिहार कभी दुनिया को ज्ञान देता था, कांग्रेस व RJD सरकारों के समय उसी बिहार के सामने साक्षर बनने का संकट खड़ा हो गया था। यह अपराध करने वालों ने बिहार को सबसे नीचे पायदान पर धकेला था पर 2005 में बिहार ने अंगड़ाई ली और नीतीश बाबू के नेतृत्व में NDA सरकार बनी। फिर आज बिहार का नौजवान देश के अंदर सिविल सर्वेंट, IAS, IPS, IFS, स्टार्टअप, उद्यमी समेत जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में नया करके देश व दुनिया के लिए मॉडल खड़ा कर रहा है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews