बीजेपी सांसद रवि किशन को जान से मारने की धमकी, भगवान राम पर भी की अभद्र टिप्पणी, जांच में जुटी पुलिस

गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और भोजुपरी अभिनेता रवि किशन को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले व्यक्ति ने अपनी पहचान अजय कुमार यादव बताई है, जो बिहार के आरा जिले के जवनिया गांव का रहने वाला है। ये धमकी सांसद के निजी सचिव के फोन पर दी गई है।
Ravi Kisan News

गोरखपुर (Gorakhpur) से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और अभिनेता रवि किशन (Ravi Kisan) को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने खुद को बिहार (Bihar) के आरा का अजय कुमार यादव बताया है। ये धमकी सांसद के निजी सचिव के फोन पर दी गई है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

धमकी देने वाले व्यक्ति ने अपनी पहचान अजय कुमार यादव बताई है, जो बिहार के आरा जिले के जवनिया गांव का रहने वाला है। आरोपी ने गालियां दीं और खुलेआम कहा कि रवि किशन को गोली मार दूंगा। चार दिन बाद बिहार आओगे तो पक्का मार डालूंगा। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

खेसारी लाल पर आरोप से जुड़ा है मामला

बिहार में चुनावी माहौन बना हुआ है। भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) RJD पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं। इस दौरान बयानबाजी का दौर चल रहा है। रवि किशन और RJD प्रत्याशी खेसारी लाल यादव के बीच चल रहे बयानबाजी के तीखे दौर ने इस मामले को और गरमा दिया है। उन्होंने खेसारी लाल को ‘सनातन विरोधी’ और राम मंदिर का विरोध करने वालों का समर्थक बताया था। खेसारी लाल ने रवि किशन के विकास कार्यों पर सवाल उठाए थे। इसके बाद रवि किशन के सचिव के पास धमकी देने वाला का फोन आया।

भगवान राम पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की

बता दें कि धमकी देने वाले शख्स ने फोन पर सनातन और भगवान राम पर भी अभद्र टिप्पणी की है। बताया जा रहा है कि अजय यादव ने बातचीत के दौरान भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने राम मंदिर की जगह अपस्ताल बनाने की बात कही थी। आरोपी ने इस दौरान भगवान श्रीराम और राम मंदिर को लेकर भी आपत्तिजनक शब्द कहे। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews