दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग के दोनों आरोपियों का एनकाउंटर, गाजियाबाद में पुलिस ने मार गिराया

पुलिस ने ढाई हजार से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपियों की पहचान की थी। मुठभेड़ के बाद यूपी पुलिस ने दावा किया कि इस कार्रवाई से गैंग के नेटवर्क को और तोड़ने में मदद मिलेगी।
दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग के दोनों आरोपियों का एनकाउंटर, गाजियाबाद में पुलिस ने मार गिराया

एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली वाले घर पर 12 सितंबर को हुई फायरिंग के मामले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। गाजियाबाद के थाना ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में मंगलवार को यूपी एसटीएफ, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 2 शूटरों को मार गिराया गया। मारे गए आरोपियों की पहचान रविन्द्र उर्फ कल्लू (रोहतक) और अरुण (सोनीपत) के रूप में हुई है, जो गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गैंग के सक्रिय सदस्य थे।

घटना 12 सितंबर की सुबह 3:45 बजे हुई, जब बाइक सवार दो बदमाशों ने दिशा पटानी के घर पर करीब नौ राउंड फायरिंग की थी। हमले के बाद गैंग ने सोशल मीडिया पर इसकी जिम्मेदारी ली और इसे दिशा की बहन खुशबू पटानी द्वारा कथावाचक प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य पर की गई टिप्पणी का बदला बताया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने मौके से ग्लॉक और जिगाना पिस्टल के साथ कई कारतूस बरामद किए।

सीसीटीवी फुटेज की जांच

पुलिस ने ढाई हजार से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपियों की पहचान की थी। मुठभेड़ के बाद यूपी पुलिस ने दावा किया कि इस कार्रवाई से गैंग के नेटवर्क को और तोड़ने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिशा पटानी के पिता और पूर्व डीएसपी जगदीश पाटनी से फोन पर बात कर परिवार को सुरक्षा का भरोसा दिया।

मुठभेड़ के बाद जांच में और तेजी

अधिकारियों का कहना है कि इस मुठभेड़ के बाद जांच में और तेजी आएगी। गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल भी उठाए हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews