UP Board Exam 2027: 10वीं- 12वीं के परीक्षा फॉर्म भरने, शुल्क जमा और विवरण में संशोधन करने की क्या है अंतिम तिथि, जानिए यहां

UP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की आवेदन तिथि पर अपडेट, ​30 सितंबर तक कर सकते हैं छात्रों का विवरण ऑनलाइन अपलोड , ​कोषागार में चालान से शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, ​अपलोड किए गए विवरण में संशोधन 1 अक्टूबर से, प्रधानाचार्यों को भी मिले ये निर्देश
UP BOARD

कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए काम की खबर है। अगर अबतक आप 2027 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए पंजीकरण नहीं कर पाए हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। हाल ही में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए संस्थागत व व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा फॉर्म और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि सितंबर अंत तक बढ़ा दी है।

इसके अलावा यूपी बोर्ड ने समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को भी निर्देश दिया गया है कि वे इन नई संशोधित तिथियों के अनुसार ही समय पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसके बाद परीक्षा आवेदन पत्र भरे जाने के लिए और कोई समय नहीं बढ़ाया जाएगा। जो छात्र-छात्राएं इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले है और अबतक परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए हैं और शुल्क जमा नहीं कर पाए हैं, वे बोर्ड द्वारा निर्धारित तारीखों तक काम पूरा कर लें, अन्यथा बाद में परेशानी हो सकती है।

यहां देखें यूपी बोर्ड का संशोधित शेड्यूल

  • माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव भगवती सिंह की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, संस्था के प्रधान द्वारा सभी छात्र-छात्राओं से प्राप्त परीक्षा शुल्क को एकमुश्त चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने की अंतिम तिथि 28 सितंबर है।
  • जमा किए गए परीक्षा शुल्क की सूचना और छात्रों के शैक्षिक विवरणों को यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (upmsp.edu.in) पर ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर (मध्यरात्रि 12:00 बजे तक) है।
  • वेबसाइट से छात्रों के विवरणों की चेकलिस्ट प्राप्त कर उनके विवरणों की जांच की जाएगी। इस दौरान किसी भी प्रकार के संशोधन या अपडेट की अनुमति होगी, लेकिन किसी नए छात्र का विवरण अपलोड नहीं किया जा सकेगा। इसकी समय सीमा 1 से 6 अक्टूबर 2026 (मध्यरात्रि 12:00 बजे तक) है।
  • संस्था के प्रधान द्वारा पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त नामावली और कोषपत्र की एक प्रति परिषद के क्षेत्रीय कार्यालयों में भेजने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर, 2026 है।

यूपी बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि 30 सितंबर 2026 तक अपलोड किए गए आवेदनों में यदि कोई त्रुटि पाई जाती है, तो उसके सुधार की कार्रवाई 01 अक्टूबर से 06 अक्टूबर 2026 के मध्य ही की जाएगी। इसके बाद विवरणों में किसी भी प्रकार के संशोधन का अवसर नहीं दिया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews