UP Weather: छाए रहेंगे बादल, आज भी प्रदेश में बारिश के साथ लू का अलर्ट, जल्द खत्म होगा मानसून का इंतजार

पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को मौसम मिलाजुला रहने वाली है। प्री मानसून के चलते 2 दर्जन जिलों में हल्की से मध्यम तक बारिश हो सकती हैं तो वहीं अयोध्या-प्रयागराज समेत करीब 30 जिलों में भीषण गर्मी होने और उष्ण लहर चलने की संभावना जताई गई है।
weather update

दक्षिण पश्चिम मानसून को उत्तर प्रदेश में पहुंचने में अभी दो से तीन दिन और लगेंगे, लेकिन इससे पहले अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। एक तरफ गर्मी व लू ने हाल बेहाल कर रखा है वहीं दूसरी तरफ कहीं-कहीं बादल-बारिश की भी स्थिति बनी हुई है।

शुक्रवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40-50 किमी रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लू चलने की संभावना जताई गई है। गुरुवार (25 जून 2026) को लखनऊ, नोएडा, मेरठ, आगरा, हापुड़, ललितपुर और बागपत समेत कई जिलों में मौसम बदला रहा। प्रयागराज में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में चक्रवाती परिसंचरण, पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ सक्रिय है। इसके असर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 29-30 जून और 1-2 जुलाई को और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 26 जून से 2 जुलाई तक गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान मेघगर्जन के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं और लू चलने की भी संभावना है। वहीं 26 से 28 जून के बीच कहीं-कहीं लू चलने की भी चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

अगले 3-4 दिनों के दौरान उत्तर अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के शेष हिस्सों, तथा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल है। संभावना है कि जून अंत तक गोरखपुर के रास्ते दक्षिण पश्चिम मानसून प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। आमतौर पर यूपी में मानसून के आगमन का सामान्य समय 20 जून है, लेकिन इस बार 8-10 दिन की देरी से 28-30 जून के आसपास पहुंचने का अनुमान है।

शुक्रवार को इन जिलों में अलर्ट

  • मथुरा, आगरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, बांदा, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, कौशांबी, चित्रकूट और इलाहाबाद (प्रयागराज) के आसपास के क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
  • हरदोई, सीतापुर, लखनऊ, उन्नाव, गोंडा, सुल्तानपुर, बहराइच,कौशांबी, मिर्जापुर,  सोनभद्र, रायबरेली, कानपुर, फतेहपुर, बांदा, लखीमपुर खीरी, चित्रकूट, प्रयागराज, वाराणसी, संत रविदास नगर, चंदौली, गाज़ीपुर, मऊ, बलिया, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, संत कबीर नगर, गोरखपुर, अयोध्या, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अंबेडकर नगर, आजमगढ़ और जौनपुर में लू और गर्मी का असर देखने को मिल सकता है। .

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews