योगी आदित्यनाथ का समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला, बोले- समाज को बांटना, उत्सव को उपद्रव में बदल देना ही इनका काम था

मुख्यमंत्री ने कहा डबल इंजन की सरकार कारीगरों और उद्यमियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर, उनके विकास एवं प्रोत्साहन के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
Yogi Adityanath's Firozabad Foundation Stone Laying Ceremony

Yogi Adityanath’s Firozabad Foundation Stone Laying Ceremony

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज फिरोजाबाद पहुंचे उन्होंने यहाँ टूंडला और शिकोहाबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किया, उन्होंने कहा आज इन दो विधानसभाओं को 650 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं मिल रही हैं, जिस दिन पांचों विधानसभाओं के लिए परिजनों का शिलान्यास लोकार्पण होगा तो वे कई गुना ज्यादा होगा

योगी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा सुहाग की इस नगरी ने अपने कारीगरों, श्रमिकों के परिश्रम से फिरोजाबाद को लोकल से ग्लोबल बनाने की बड़ी यात्रा तय की है मैं आप सभी का अभिनन्दन करता हूँ उन्होंने कहा यहाँ का ग्लास उद्योग नवाचार का एक केंद्र बना है इसने चीन को पछाड़ दिया है पहले होली, दिवाली दशहरे पर चीन के उत्पाद मार्केट में होते थे लेकिन यहाँ के कारीगरों ने मार्केट की मांग के मुताबिक प्रोडक्ट बनाने शुरू किये और आज बाजार में फिरोजाबाद के प्रोडक्ट छाए हैं।

समाजवादी पार्टी के एजेंडे में विकास नहीं

समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, सपा के एजेंडे में विकास है ही नहीं,  उनके एजेंडे में समाज को बाँटना, सामाजिक एकता को छिन्न भिन्न करना, गुंडागर्दी को प्रोत्साहित करना, गरीब के काम में बाधा डालना, विकास की योजनों में रोड़े अटकाना और किसी पर्व के पहले आयोजित होने वाले उत्सव को उपद्रव में बदल देना ये शामिल है।

अब यहाँ नो कर्फ्यू, नो दंगा, अब तो यूपी में है सब चंगा

2017 के पहले क्या हालत थे सब जानते हैं  लेकिन आज अदाबल इंजन की भाजपा सरकार वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज दे रही है, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट दे रही है और समाजवादी पार्टी देती थी वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया यानि हर जिले का एक चिन्हित माफिया और वो माफिया अराजकता फैलाता था  गरीब के मकान पर कब्ज़ा करता था जमीन पर कब्ज़ा करता था अपने गुर्गों के माध्यम से व्यापारियों से चौथ वसूली करता था और सीना तान कर चलता था  लेकिन आज हमारा प्रदेश माफिया मुक्त, गुंडा मुक्त है, उपद्रव से मुक्त है, अब यहाँ नो कर्फ्यू, नो दंगा, अब तो यूपी में है सब चंगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews