गाजीपुर में गरजे योगी, यदि समाजवादी पार्टी के पाप से पर्दा उठाना शुरू कर देंगे तो ये कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं बचेंगे

योगी आदित्यनाथ ने कहा 'विकसित भारत' के लिए 'विकसित उत्तर प्रदेश' और 'विकसित गाजीपुर' के निर्माण की दिशा में मिलकर कार्य करें, उन्होंने कहा भाजपा की डबल इंजन सरकार को हर वर्ग की चिंता है और वे इसके विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
Yogi Adityanath development projects Ghazipur

Yogi Adityanath development projects Ghazipur

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अभी एक साल है लेकिन भारतीय जनता पार्टी की तैयारियां भी से शुरू हो गई है, जिन जिलों (जनपदों) में और विकास की आवश्यकता है या जहां अभी तक जरूरी विकास नहीं हुआ ऐसे जिलों के लिएय योगी आदित्यनाथ ने सरकार का खजाना खोल दिया है वे रोज अलग अलग जिलों मेंह जा रहे हिं और करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दे रहे हैं, इसी क्रम में वे आज गाजीपुर पहुंचे।

योगी आदित्यनाथ ने आज गाजीपुर जिले में गाजीपुर, जखनिया, मोहम्मदाबाद, सैदपुर, जमानियां, जहूराबाद एवं जंगीपुर विधान सभा क्षेत्रों के लिए 692 करोड़ रुपये की 268 लोकहितकारी परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र व प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए।

सीएम ने कहा महाराज गाधि एवं माँ गंगा की पावन धारा से अभिसिंचित धरा, जनपद गाजीपुर का गौरव और विकास एक नए क्षितिज को स्पर्श कर रहा है। उन्होंने कहा पिछली सरकारों की अकर्मण्यता के कारण प्रदेश का नागरिक गरीबी का दंश झेल रहा था, लेकिन आज डबल इंजन की सरकार में उसे सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

वे आक्रांता सालार मसूद गाजी का मेला लगवाते थे और हम महाराजा सुहेलदेव जी का 

योगी ने कहा देश की आजादी में गाजीपुर का योगदान अमिट है, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्ररक्षा यहाँ की समृद्ध परंपरा है तो साहित्य के क्षेत्र में भी गाजीपुर कभी पीछे नहीं रहा लेकिन ऐसा क्या हुआ कि गाजीपुर का नाम डूब गया क्यों लोग गाजीपुर के नाम से कांपने लगे? वो इसलिए कि पिछली सरकार में बैठे लोगों ने राष्ट्र नायकों को सम्मान दें किए बजे विदेशी आक्रान्ताओं को महिमामंडित  करना शुरू कर दिया, योगी ने कहा समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोग आक्रांता सालार मसूद गाजी का मेला लगवाते थे। हमने कहा इसका मेला नहीं लगेगा। मेला तो महाराजा सुहेलदेव जी की स्मृति में लगेगा।

जिन्होंने पहचान का संकट खड़ा किया आज उपदेशक बने हैं 

मुख्यमंत्री ने कहा जिन्होंने उत्तर प्रदेश के लोगों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया जिन्होंने युवाओं के रोजगार पर डकैती डाली , जिन्होंने किसानों की खुशहाली को छीनने का कम किया , जिन्होंने बेटी और व्यापारी के समें सुरक्षा का संकट खड़ा किया था, जिन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को विकास योजनाओं के पैसे की लूट करने की पूरी छूट दे रखी थी आज वे लोग हमें आइना दिखाने का प्रयास कर रहे हैं , आज वे उपदेशक बने हुए हैं लेकिनआज  यदि समाजवादी पार्टी के पाप से पर्दा उठाना शुरू कर देंगे तो ये कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं बचेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews