
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज एटा जनपद में श्री सीमेंट के प्लांट का उद्घाटन किया , 750 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित इस सीमेंट प्लांट की तारीफ करते हुए योगी ने फैक्ट्री संचालक मंडल को बधाई दी , उन्होंने कहा कि ये सरकार की उद्योग व्यापार की सफल नीति और अपराध पर जीरो टोलरेंस की नीति का ही परिणाम है कि अब व्यापारी बेख़ौफ़ होकर अपने उद्योग धंधों का विस्तार कर रहे हैं।
योगी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के अंतर्गत कार्य करने की दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो परिणाम विकास के रूप में सामने आते हैं, जैसे आज एटा में हम सबको देखने को मिल रहा है, याद कीजिये 8- 9 साल पहले एटा की क्या स्थिति थी, ये वही एटा है जहाँ माफिया और अपराधियों का बोलबाला था गरीबों की जमीन पर सत्ता के संरक्षण में माफिया कब्ज़ा कर लेते थे लेकिन अब अब एटा की पहचान बदल गई है, ये बेहतरीन कानून-व्यवस्था के माध्यम से अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्य करने की दृढ़ इच्छा शक्ति का परिणाम है।
सीमेंट प्लांट से मिलेंगे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार
सीएम ने कहा आज एटा में थर्मल पावर का प्लांट स्थापित है। यहां लगभग 1,500 मेगावॉट विद्युत का उत्पादन हो रहा है, पास में ही श्री सीमेंट के 750 करोड़ के इस प्लांट स्थापना से लगभग 500 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिला 3000 से लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से काम मिला है, उन्होंने कहा 2017 में उत्तर प्रदेश अर्थ व्यवस्था के मामले में देश में 7वें नंबर पर था और आज 2 नंबर की अर्थव्यवस्था है।
अपराधियों पर कार्रवाई से बना विश्वास का वातावरण
योगी ने कहा उत्तर प्रदेश को दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बना पाना तभी संभव हो पाया जब सुरक्षा का बेहतर वातावरण बना, जब अपराध और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई हुई तो निवेशकों को आशा की एक नई किरण दिखाई दी, दंगाइयों के खिलाफ कार्रवाई की गई तो प्रदेशवासियों के मन में विश्वास जागा कि हमें विकास की बात करनी है।
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर योगी का निशाना
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा पहले मुगलों ने लूटा फिर अंग्रेजों ने तबाह किया और जो कुछ बचा रह गया था, वह कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने तबाही का नया मंजर पैदा करके देश और प्रदेश के सामने पहचान का संकट खड़ा कर दिया था, याद कीजिये 1960 तक जो देश दुनिया की छठी अर्थ व्यवस्था रही हो 2014 आते आते ऊपर बढ़ने की जगह 11 वे स्थान पर आ गया।
सबका साथ सबका विकास मंत्र ने भारत को चौथी अर्थव्यवस्था बनाया
योगी ने कहा जब मोदी प्रधानमंत्री बने और उन्होंने प्रयास शुरू किये तो भारत को का नया मंत्र देशवासियों को दिया , सबका साथ सबका विकास का मंत्र दिया जिसका परिणाम ये आया कि आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बन गया है और आने वाले दो वर्षों में तीसरे स्थान पर पहुंच जायेगा।
पहले मुगलों ने लूटा फिर अंग्रेजों ने तबाह किया और जो कुछ बचा रह गया था,
वह कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने तबाही का नया मंजर पैदा करके देश और प्रदेश के सामने पहचान का संकट खड़ा कर दिया था… pic.twitter.com/5oxCHI2pYt
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 21, 2025
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

