सीएम योगी का आग्रह, एक परिवार में दिवाली की मिठाई पहुंचाइए, दुनिया को बताइये कैसे हम अपने त्योहार मिलकर मनाते हैं

योगी आदित्यनाथ ने आज दीपावली के पावन अवसर पर आज श्री अयोध्या धाम में कर्मठ सफाई कर्मी बंधुओं, प्रभु श्री राम और निषादराज की अमर मित्रता के प्रतीक नाविक बंधुओं तथा मलिन बस्ती के परिवारों को फल एवं मिष्ठान वितरित किये।
Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath,

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर जनपद स्थित वनटांगिया गांव में 49 करोड़ रुपये लागत की 133 विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी डबल इंजन की सरकार ने तय किया है कि वनवासी, गिरिवासी क्षेत्र के साथ ही जितने जनजातीय समुदाय हैं, सभी को हर प्रकार की सुविधाएँ दी जायेंगी। हम 25 करोड़ प्रदेश वासियों को समृद्धि के द्वार तक ले जाने हेतु प्रतिबद्धता पूर्वक कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा आप सभी लाभार्थियों को हार्दिक बधाई एवं प्रकाश पर्व दीपावली की मंगलमय शुभकामनाएं।

योगी ने कहा जिस अयोध्या जी में भगवान श्रीराम के अस्तित्व को कांग्रेस की सरकारों ने नकारने का कुत्सित प्रयास किया था, समाजवादी पार्टी ने रामभक्तों को लहूलुहान किया था, आज वही अयोध्या जी नव्य और भव्य रूप में देश और दुनिया को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं, योगी ने कहा ये दीपावली ‘नए भारत’ के ‘नए उत्तर प्रदेश’ का दिग्दर्शन दुनिया को कराती है।

हर गरीब को समृद्ध बनाने का काम डबल इंजन की सरकार कर रही

योगी ने कहा आज से 15 साल पहले जब मैं इस वनटांगिया गांव में आता था तो यहाँ सिर्फ यहाँ अभाव था, यहाँ न सड़क थी न बिजली, ना घर थे, न स्कूल थे लेकिन आज सबकुछ है आज यहाँ समृद्धि देखने को मिलती है, यही है सच्चा विकास, आज यहाँ के ग्रामीण सब्जियां लगाते हैं और गोरखपुर में बेचते हैं, योगी ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हर गरीब को समृद्ध बनाने का कार्यक्रम डबल इंजन की सरकार चला रही है।

हमारा थोड़ा सा योगदान हर परिवार को स्वावलंबी बना सकता है

योगी ने हमारा जो कार्यक्रम चल रहा है उसमें आप भी उन परिवारों को जागरूक कर सहभागी बन सकते हैं, उन परिवारों को साथ जोड़कर, उनके साथ अपनी ख़ुशी को बांटकर आप भी सहभागी बन सकते हैं, मुख्यमंत्री ने कहा हमारा थोड़ा सा योगदान हर परिवार को स्वावलंबी बना सकता है।

दुनिया को बताइए हम अपने पर्व और त्योहार मिलकर मनाते हैं

मुख्यमंत्री ने कहा आप सब से मेरा आग्रह है कि दिवाली और पर्व की ख़ुशी तभी उत्साहपूर्ण हो पायेगी जब हर गरीब तक हमारी ख़ुशी पहुंचे,हरेक को गले लगकर हम इस उत्साह को मनाएंगे, योगी ने कहा मैं कहना चाहता हूँ कम से कम एक परिवार में आपकी दीपावली की मिठाई पहुंचनी चाहिए, उसकी सेल्फी अपलोड करिए, बताइए दुनिया को कि हम अपने पर्व और त्योहार मिलकर मनाते हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews