आज वृंदावन पहुंचेंगे सीएम योगी और संघ प्रमुख मोहन भागवत, जगद्गुरु मलूकदास जयंती महोत्सव में होंगे शामिल

वृंदावन में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संघ प्रमुख डॉ मोहन भागवत का दौरा है। ये दोनों यहां मलूकदास जयंती महोत्सव का हिस्सा बनने वाले हैं।
CM Yogi

आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संघ प्रमुख मोहन भागवत दोनों ही वृंदावन दौरे पर आने वाले हैं। दरअसल यहां जगतगुरु मलूक दास जयंती दिवस के मौके पर मलूकपीठ में महोत्सव चल रहा है। इसी में शामिल होने के लिए यह दोनों वृंदावन पहुंचेंगे।

यहां महोत्सव का हिस्सा बन ये दोनों जगद्गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित कर संतों और धर्माचार्य से मुलाकात करने वाले हैं। हालांकि, दोनों साथ नहीं आ रहे हैं बल्कि उनके आने का समय अलग-अलग है, इनकी आपसी मुलाकात नहीं होगी। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारी को अंतिम रूप दिया है।

जगद्गुरु मलूकदास को देंगे श्रद्धांजलि

जगद्गुरु मलूकदास जयंती महोत्सव में शामिल होने का संघ प्रमुख मोहन भागवत का समय सुबह 10 बजे का है। वो सड़क मार्ग से वृंदावन आएंगे और लगभग साढ़े दस बजे समाधि स्थल पर पूजन अर्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वो मंदिर के दर्शन करेंगे और पानीघाट स्थित बाबा गौशाला में चल रहे जयंती महोत्सव शामिल होंगे। यहां उनका संबोधन भी रखा गया है।

मलूकदास जयंती महोत्सव में शामिल होने के बाद संघ प्रमुख मथुरा की महाविद्या कॉलोनी के सरस्वती कुंड स्थित केशव भवन भी जाएंगे। यहां विश्राम करने के बाद शाम 5 बजे मथुरा जंक्शन से वो नागपुर के लिए ट्रेन से प्रस्थान करेंगे।

कैसा है सीएम का प्रोग्राम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर लगभग ढाई बजे वृंदावन आने वाले हैं। वो 4 बजे तक यहां रहेंगे। इस दौरान वो समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वो चार बजे मूलकपीठ पहुंचेंगे और पवन हंस हेलीपैड से आगरा के लिए प्रस्थान करेंगे।

जिला प्रशासन ने पूरी की तैयारी

मुख्यमंत्री और संघ प्रमुख दोनों के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से विशेष तैयारियां की गई है। परिक्रमा मार्ग पर विशेष सफाई करवाई गई है। दीवारों पर रंग रोगन और पैचवर्क का काम किया गया है। पहाड़ी बाबा आश्रम की साफ सफाई और सौंदर्यीकरण किया गया है। एक हफ्ते पहले तक यह रहवासी नाली के गंदे पानी से परेशान थे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews