भ्रष्टाचार करने और रिश्वत लेने वालों के लिए सीएम योगी की दो टूक, बोले- “इतनी बड़ी कार्रवाई करेंगे कि वह नजीर बन जाएगी”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा हमारा लक्ष्य प्रदेश के युवाओं का स्वावलंबन है, युवा शक्ति स्वावलंबी हो जाएगी तो उत्तर प्रदेश को स्वावलंबी होने में कोई रोक नहीं सकता है...
Yogi Adityanath Gonda

CM Yogi angry on corrupt and bribe-takers: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज भ्रष्टाचारियों और रिश्वतखोरों पर जमकर निशाना साधा और चेतावनी दी है कि ऐसा करने वाले व्यक्ति  पर इतनी कड़ी कार्रवाई करेंगे कि वो सरकारी सेवा में आने वाला अपने परिवार का अंतिम व्यक्ति होगा।

सीएम योगी जनपद गोण्डा में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम-युवा) के अंतर्गत ऋण वितरण एवं ODOP योजना के अंतर्गत शिल्पकारों को टूलकिट वितरण हेतु आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे , योगी ने कहा किसी भी राष्ट्र की ताकत को आजमाना हो तो उस राष्ट्र के युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा , अनुशासन से मापा जा सकता है उस देश का भविष्य क्या है यदि जानना है तो युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा से जाना जा सकता है जहाँ युवाओं के लिए अवसर होंगे वहां कोई ताकत उस राष्ट्र का बाल बांका नहीं कर सकती।

योगी ने कहा हाल ही में आपने उत्तर प्रदेश में सदी के सबसे बड़े सांस्कृतिक और अध्यात्मिक आयोजन को देखा होगा, 13 जनवरी से 26 फरवरी तक देश और दुनिया टकटकी लगाकर प्रयागराज की तरफ देख रही थी वे आश्चर्यचकित थे कि इतनी बड़ी संख्या में मानवता का समागम एक नए भारत की ताकत का अहसास करा रहा था।

विरासत को विकास के साथ जोड़ेंगे तो अच्छे परिणाम आएंगे

योगी ने कहा महाकुंभ ने एक भारत श्रेष्ठ भारत की आधारशिला को आगे बढ़ाने का काम किया है, इसलिए मैं कहता हूँ कि विरासत को विकास के साथ जोड़ेंगे तो अच्छे परिणाम आएंगे, आस्था का सम्मान होगा तो वह आजीविका का आधार बनेगा, संस्कृति को सुरक्षा प्रदान करेंगे तो वह हमारी समृद्धि का आधार बनेगी, महाकुम्भ-2025, प्रयागराज ने यह साबित किया है।

नंबर-1 अर्थव्यवस्था बनने में अब देर नहीं है 

योगी ने कहा कि हमारा लक्ष्य प्रदेश के युवाओं का स्वावलंबन पर होना है जब युवा शक्ति स्वावलंबी हो जाएगी तो उत्तर प्रदेश को स्वावलंबी होने से कोई रोक नहीं सकेगा, उन्होंने कहा कि हम सबके प्रयास से उत्तर प्रदेश को देश की नंबर 1 अर्थ व्यवस्था बनने से कोई नहीं रोक सकता।

भ्रष्टाचार पर बड़े प्रहार की तैयारी में योगी सरकार 

मैं सभी युवा उद्यमी से कहना चाहूँगा कि जो भी उत्तर प्रदेश में निवेश करना चाहिया है तो धैर्य से निवेश एक साथ आगे बढे कहीं पर कोई बेईमानी करता है तो उसकी एक शिकायत मुझसे कर दीजिये, योगी बोले भ्रष्टाचार जो घुन की तरह चिपका है उसपर बड़े प्रहार की तैयारी सरकार करने जा रही है हमने पहले ही कहा है कि अपराध और अपराधियों के प्रति, भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के प्रति सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम कर रही है, यदि कोई रिश्वत मांगता है तो उसपर भरोसा मत कीजिये उसकी शिकायत मुझसे कीजिये, फिर वो अपने परिवार का अंतिम व्यक्ति होगा जो सरकारी सर्विस में होगा उसपर इतनी बड़ी कार्रवाई कर देंगे कि वह एक नजीर बन जाएगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews