सीएम योगी का बड़ा हमला, बोले- समाजवादी पार्टी का मतलब ही है लूट-खसोट और डकैतों का गिरोह

मुख्यमंत्री ने कहा समाजवादी पार्टी के मुखिया में अपनी अय्याशी के लिए प्रदेश के खजाने में डकैती डालने का जो पाप किया था, इसके लिए समाजवादी पार्टी के मुखिया को प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
CM Yogi Deoria Development Project Inauguration

CM Yogi Deoria Development Project Inauguration

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज देवरिया पहुंचे यहाँ उन्होंने सलेमपुर एवं भाटपार रानी विधान सभा क्षेत्रों में 305 करोड़ रुपये की 80 विभिन्न जनहितकारी परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया , इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, नियुक्ति-पत्र, टूल किट व सहायता राशि का वितरण किया, कार्यक्रम में योगी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की पिछली सरकारों पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा इन पार्टियों ने उत्तर प्रदेश का जो नुकसान किया उसने उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था, यहाँ के नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया, उत्तर प्रदेश के लोगों को लोग शंका की निगाह से देखते थे, माफिया खुले आम जमीने कब्जाते थे, गुंडे बदमाशों ने बेटियों का निकलना मुश्किल कर दिया था व्यापारियों का धंधा करना मुश्किल कर दिया था कहावत थी देख सपाई बेटी घबराई, कर्फ्यू, दंगा यहाँ की पहचान बन गई थी लेकिन अब ये नया उत्तर प्रदेश है अब यहाँ न कर्फ्यू न दंगा यूपी में सब चंगा।

जब अच्छी सरकारें आती हैं तो परिणाम भी अच्छे आते हैं

योगी ने कहा जब अच्छे जन प्रतिनिधि चुने जाते हैं तब अच्छी सरकार आती है और जब अच्छी सरकारें आती हैं तो परिणाम भी अच्छे आते हैं , ये विकास, समृद्धि, रोजगार जो आप देख्र रहे हैं ये उन जन प्रतिनिधियों का परिश्रम है जिन्हें चुनकर आपने भेजा है वर्ना 2017 के पहले क्या हाल था आप लोग सब जानते हैं, तब ना विकास था न सुरक्षा थी, ना सम्मान था ना रोजगार था , ना सड़क थी, ना बिजली थी, स्कूल नक़ल के अड्डे बन गए थे, स्कूलों की जर्जरता उस समय की सरकारों की जर्जरता का ही उदाहरण था।

पहेल वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया था अब वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज है 

मुख्यमंत्री ने कहा सपा के समय जिला एक माफिया था लेकिब डबल इंजन सरकार में एक जिला एक मेडिकल कॉलेज है, कोई सोच नहीं सकता था कि देवरिया में भी मेडिकल कॉलेज होगा लेकिन है देवरिया में भी है कुशीनगर में भी है। अब कोई भी बीमारी आये बच्चों, महिलाओं, किसी भी नागरिक को अब चिंता नहीं करनी आपकी चिंता ये डबल इंजन सरकार करेगी।  हमने यदि माफिया को मिट्टी में मिलाया है बच्चों को होने वाली गंभीर बीमारियों को भी समाप्त कर दिया है।  योगी ने कहा यही है सुशासन, जब गरीब को बिना मांगे राशन, बिजली, आवास, शौचालय मिल जाए, नौजवान को रोजगार मेले और सरकारी नौकरी के माध्यम से नियुक्ति-पत्र प्राप्त हो जाए।

सपा ने अपनी विचारधारा के मुखिया को भी नहीं बख्शा

योगी ने कहा पहले जो विकास के लिए पैसा आता था वो समाजवादी पार्टी पानी की तरह कहीं और बहा देती थी , समाजवादी पार्टी का मतलब ही है लूट खोट, सपा का मतलब ही है डकैतों का एक गिरोह।  उन्होंने कहा सपा ने अपनी विचारधारा के मुखिया को भी नहीं बख्शा। लखनऊ का JPNIC 200 करोड़ रुपये में बनना था, लेकिन समाजवादी पार्टी ने 864 करोड़ रुपये खर्च कर दिया। तब भी अधूरा है, सोचिये ये कितने बड़े डकैत हैं।

ये कोई सेफई सिंडिकेट का पैसा नहीं है…

योगी ने कहा सपा यहीं नहीं रुकी इन्होने एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनाई और कहा JPNIC को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी चलाएगी उसमें होटल, जिम, क्लब सब होगा जिसकी कमाई इनके घर में जाएगी क्योंकि उस कंपनी में अखिलेश यादव डिंपल यादव हैं लेकिन जब हमारी सरकार आई तो हमने उसे लखनऊ विकास प्राधिकरण को दिया और अब लूटा गया पैसा वसूलने की तैयारी है, ये कोई सेफई सिंडिकेट का पैसा नहीं है जनता का पैसा है उसका इस्तेमाल जनता के लिए ही होगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews