अखिलेश यादव के बयान पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का तंज, कहा – ‘उनके पास सिलेंडर न हो तो वह सूचना भेज दें’

उत्तर प्रदेश की राजनीति में गैस सिलेंडर और चूल्हे को लेकर घमासान मचा हुआ है। दरअसल डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें अखिलेश यादव ने कहा था कि उन्होंने अपने घर में मिट्टी के चूल्हे मंगवा लिए हैं।
अखिलेश यादव के बयान पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का तंज, कहा - 'उनके पास सिलेंडर न हो तो वह सूचना भेज दें'

अखिलेश यादव के गैस सिलेंडर को लेकर दिए गए बयान ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। दरअसल समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने कहा कि उन्होंने अपने घर में मिट्टी के दो चूल्हे रखवा लिए हैं। इस पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया देते हुए तंज कसा है कि अगर उनके यहां सिलेंडर नहीं है तो वह सूचना भेज दें।

दरअसल अखिलेश यादव ने हाल ही में गैस सिलेंडर की उपलब्धता और आम लोगों की परेशानी को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा कि अगर गैस की समस्या बढ़ी तो लोगों को लकड़ी या कोयले पर खाना बनाना पड़ सकता है। इसी कारण उन्होंने अपने घर में मिट्टी के चूल्हे मंगवा लिए हैं।

गैस सिलेंडर को लेकर बयानबाजी तेज

वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर उनके पास गैस सिलेंडर नहीं है तो वह सूचना भिजवा दें, सरकार उनकी मदद कर देगी। उनके इस बयान को राजनीतिक तंज के तौर पर देखा जा रहा है। दरअसल हाल के दिनों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत और उपलब्धता को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेरता रहा है। विपक्ष का कहना है कि गैस सिलेंडर महंगा होने से आम परिवारों के बजट पर असर पड़ता है। दूसरी तरफ सरकार का दावा है कि कई योजनाओं के जरिए लोगों को राहत देने की कोशिश की गई है।

अखिलेश यादव ने क्या कहा?

दरअसल अपने बयान में अखिलेश यादव ने सिर्फ गैस सिलेंडर ही नहीं बल्कि छात्रों और छोटे कारोबारियों की मुश्किलों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कई छात्र पढ़ाई के साथ छोटे-छोटे काम करके अपनी जरूरतें पूरी करते हैं। अखिलेश यादव के मुताबिक सड़क किनारे चाट, मोमोज, मैगी या नूडल्स बेचने वाले युवाओं के सामने भी परेशानी खड़ी हो सकती है अगर गैस या ईंधन की दिक्कत बढ़ती है। अखिलेश यादव ने कहा कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो धीरे-धीरे कई लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews