अयोध्या पहुंचे धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, राम मंदिर मामले पर बाेले- सरकारी दंड के साथ भगवान का महादंड भी मिलेगा

बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आज हनुमानगढ़ी में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के दोषियों को कड़ी सजा मिलने की बात कही।
Dhirendra Krishna Shastri

बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज अयोध्या स्थित हनुमान गढ़ी में बजरंगबली के दर्शन करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्हें राम मंदिर चढ़ावा चोरी मुद्दे पर मीडिया के सामने अपना पक्ष रखते हुए देखा गया।

महंत ने कहा कि ये कृत्य पूरी तरह से गलत है। जिन लोगों ने भी ये काम किया है उन्हें सरकारी दंड के साथ साथ भगवान का महादंड भी भोगना होगा। बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब धीरेंद्र शास्त्री को इस मुद्दे पर बात करते हुए देखा गया है। इसके पहले भी उन्होंने पाप करने वालों को महादंड मिलने की बात कही है।

अयोध्या पहुंचे धीरेन्द्र शास्त्री

हनुमान गढ़ी में दर्शन करने के बाद धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा आज हनुमान गढ़ी में हनुमान दादा के दर्शन किए। हमारे अतिप्रिय भ्राता राजूदास जी के गुरुदेव भगवान का भूलोकगमन हुआ। उनके श्रीचरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए हम श्रीधाम अयोध्या आए हैं, ये हमारा सौभाग्य है।

दोषियों को मिलेगा महादंड

जब शास्त्री से राम मंदिर मुद्दे के बारे में पूछा गया। तब उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से ये पाप नहीं महापाप है। जिन लोगों ने ऐसा किया है उन्हें सरकारी दंड तो मिलेगा ही। ये लोग भगवान का महादंड भी पाएंगे। आगे उन्होंने कहा कि मैं विशेष रूप से एक बात कहना चाहता हूं कि हमें देश के कानून पर, कानून व्यवस्था पर और सरकार पर विश्वास रखना होगा। सभी को उचित दंड मिलेगा, जांच भी चल रही है।

Video Credit: IANS

भ्रामक बातों से ना हों गुमराह

महंत ने कहा कि अपनी भावनाओं को कंट्रोल में रखें क्योंकि कुछ बहकाने वाली बातें और चीजें आपको गुमराह करेंगी। आपकी संतों के प्रति, महंतों के प्रति, मठों मंदिरों के प्रति श्रद्धा हटाने की। हिंदुओं को आपस में हिंदुओं से लड़ाने की कोशिश की जाएगी। हम सभी को धैर्य से काम लेना है और सनातन के प्रति आंच नहीं आने देना है।

पहले भी दे चुके हैं बयान

धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री इसके पहले भी इस मामले पर बात कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि रावण ने माता जानकी का हरण किया था तो उसका समूल वंश नाश हुआ था। आज लाखों करोड़ों लोगों की श्रद्धा के केंद्र के साथ खिलवाड़ किया गया है। जिन्होंने पाप किया है, उन्हें महादंड मिलेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews