Hindi News

ताजमहल के ऊपर से हवाई जहाज उड़ाना है मना, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान!

Written by:Sanjucta Pandit
Last Updated:
ताजमहल को बनाने के लिए बेशकीमती पत्थरों का इस्तेमाल किया गया था। संगमरमर द्वारा बनाए गए ताजमहल में 28 तरह के रंगीन स्टोंस का उपयोग किया गया था। जिसकी चमक और रंग समय के साथ फीकी नहीं पड़ती है।
ताजमहल के ऊपर से हवाई जहाज उड़ाना है मना, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान!

Tajmahal Unknown Facts : उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित ताजमहल भारत की अनमोल धरोहर है। यह दुनिया के 7 अजूबों में से एक है। जिसे देखने के लिए देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व भर से लोग पहुंचते हैं। यह महल प्यार का प्रतीक माना जाता है, जिसे शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में बनवाया था। इसे साल 1983 में यूनेस्को के द्वारा विश्व धरोहर का दर्जा मिला है। सालों भर यहां करोड़ की संख्या में टूरिस्ट आते हैं, जो कि 42 एकड़ की जमीन पर फैला हुआ है।

बता दें कि ताजमहल को बनाने के लिए बेशकीमती पत्थरों का इस्तेमाल किया गया था। जिसमें 28 तरह के रंगीन स्टोंस का उपयोग किया गया था। जिस कारण इसकी चमक और रंग बरकरार है।

ताजमहल के ऊपर नहीं उड़ता हवाई जहाज

आज हम आपको ताजमहल से जुड़े एक ऐसे फैक्ट के बारे में बताएंगे, जिसे जानकर आप सभी हैरान हो सकते हैं। दरअसल, आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि ताजमहल के ऊपर से कभी भी हवाई जहाज नहीं उड़ता है। सरकार ने साल 2006 से ही ताजमहल को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर रखा है। जिसके तहत, करीब सात किलोमीटर क्षेत्र में विमान नहीं उड़ाया जा सकता। सरकार द्वारा यह फैसला दुर्घटना या भीड़ को देखते हुए लिया गया है। इसके अलावा, धुएं और कंपन से ताजमहल के संगमरमर पर असर पड़ सकता है, जिसे ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया था।

भारतीय अर्थव्यवस्था को मिलती है मजबूती

जैसा कि हम सभी जानते हैं ताजमहल की देखरेख भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के हाथ में है, जो यहां की सारी व्यवस्थाओं का खास ख्याल रखता है। बता दें कि यहां रोजाना हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं। यह भारतीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती पहुंचाता है, क्योंकि टिकट से करोड़ों की कमाई की जाती है। ऐसे में उनकी सुरक्षा का ध्यान रखना भी बड़ी जिम्मेदारी बन जाती है।

करें एक्सप्लोर

अगर आप भी ताजमहल एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो आप यहां किसी भी मौसम में जा सकते हैं। यहां सालों भर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। यदि आप आगरा जाते हैं, तो ताजमहल के अलावा आप आगरा फोर्ट, मेहताब बाग, चीनी रोज मकबरा, डॉल्फिन वाटर पार्क, मीना बाजार, आदि अवश्य एक्सप्लोर करें। पूर्णिमा की रात ताजमहल सफेद लाइट की तरह चमकती है। ऐसा लगता है मानो ताजमहल में किसी ने लाइट लगा दिया हो।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews