IG बनकर पुलिसकर्मियों को देता था धमकी, मिर्जापुर से जालसाज गिरफ्तार; जांच में खुला पूरा मामला

जब ज्ञान प्रकाश ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आयुष ने उसे गाली-गलौज और धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर कछवा थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आयुष को कस्बे से गिरफ्तार कर लिया।
GRP shows sensitivity

BHOPAL GRP shows sensitivity

मिर्जापुर पुलिस ने एक शातिर जालसाज को अरेस्ट किया है, जो फर्जी IG बनकर इंस्पेक्टर और दारोगा को फोन कर मुकदमे की विवेचना बदलवाने का दबाव बनाता था। आरोपी का नाम आयुष उर्फ अमरेन्द्रनाथ तिवारी है जो देवरिया के भटनी का निवासी है। उसने इंस्टाग्राम के जरिए पीड़ित से संपर्क कर 60 हजार रुपये की ठगी की थी।

आयुष ने कटका निवासी ज्ञान प्रकाश से कछवा थाने में दर्ज एक मुकदमे की जांच प्रभावित करने के नाम पर पैसे लिए। उसने कछवा थाने के इंस्पेक्टर और दारोगा को फर्जी IG के रूप में फोन कर धमकाया। जब इंस्पेक्टर ने सरकारी CUG नंबर से संपर्क करने को कहा, तो वह फोन काटकर भाग गया। इसके बाद भी विवेचना में बदलाव नहीं हुआ।

गाली-गलौज और धमकी

जब ज्ञान प्रकाश ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आयुष ने उसे गाली-गलौज और धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर कछवा थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आयुष को कस्बे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह पुलिस अधिकारियों और राजनेताओं के नाम पर लोगों को डराकर ठगी करता था।

दो मोबाइल फोन किए बरामद

पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए और उसके बैंक खाते में मौजूद 54 हजार रुपये फ्रीज कर दिए। क्षेत्राधिकारी सदर अमरबहादुर के अनुसार, पुलिस अब आयुष के अन्य आपराधिक मामलों की जांच कर रही है। इसके आधार पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews