CM योगी ने 14.33 करोड़ के ब्रिज का किया लोकार्पण, बोले- ‘अब युवाओं को अपनी पहचान छिपानी नहीं पड़ती’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 14.33 करोड़ के टूलेन ब्रिज का लोकार्पण करते हुए कहा कि अब लोग यहां डरते नहीं, बल्कि निवेश करने आते हैं और युवाओं को पहचान नहीं छिपानी पड़ती है।
CM योगी ने 14.33 करोड़ के ब्रिज का किया लोकार्पण, बोले- 'अब युवाओं को अपनी पहचान छिपानी नहीं पड़ती'

पहले गोरखपुर का नाम सुनकर लोग डरते थे लेकिन आज यहां विकास हो रहा है। दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार (5 मई) दोपहर तारामंडल क्षेत्र में वाटर बॉडी पर 14.33 करोड़ रुपये की लागत से बने टूलेन ब्रिज का लोकार्पण करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का संरक्षण नागरिकों की भी जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने फीता काटकर तथा बटन दबाकर शिलापट्ट का अनावरण किया और 14.33 करोड़ रुपये की लागत से बने इस पुल को जनता को समर्पित किया।

वहीं ब्रिज का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने कार्यक्रम में गोरखपुर में विकास से आए बदलाव की चर्चा की। दरअसल उन्होंने कहा कि 2017 के पहले गोरखपुर की छवि सुरक्षा के अभाव को लेकर थी लोग माफिया और मच्छर से परेशान थे। सीएम ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि गोरखपुर का नाम सुनकर लोग डरते थे कोई निवेश करने नहीं आता था।

अब नौजवान अपनी पहचान के मोहताज नहीं: सीएम योगी

सीएम ने कहा कि यहां का नौजवान अपनी पहचान का मोहताज था नौकरी के लिए उसको भटकना पड़ता था पहचान छुपाना पड़ता था। लेकिन आज उसको भटकना नहीं है और न ही पहचान छिपानी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्तमान में 50 हजार से अधिक नौजवानों को अकेले गोरखपुर के गीडा में उद्योगों के माध्यम से नौकरी और रोजगार प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि तेजी से आगे बढ़ते देश प्रदेश के साथ ही गोरखपुर भी तीव्र प्रगति कर रहा है। उन्होंने बताया कि 2017 के बाद गोरखपुर में विकास की विस्तृत श्रृंखला तैयार हुई है। विकास से बढ़ी सुविधाओं का लाभ लंबे समय तक प्राप्त होता रहे इसके लिए नागरिकों को भी विकास कार्यों के संरक्षण की जिम्मेदारी उठानी होगी।

गोरखपुर के विकास को लेकर भी बोले

दरअसल मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जो भी गोरखपुर आता है यहां के बदलाव को देखकर अचंभित और प्रफुल्लित होता है गोरखपुर में चारों ओर फोरलेन-सिक्सलेन की कनेक्टिविटी है यहां एम्स बन गया है खाद कारखाना और पिपराइच में चीनी मिल फिर से चल पड़ी है। उन्होंने उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान आयुष विश्वविद्यालय चिड़ियाघर बेहतरीन पर्यटन स्थल रामगढ़ताल कई होटल्स सहित अनेक सुविधाओं का विस्तार बताया। उन्होंने कहा कि गोरखपुर का विकास सामुदायिकता के भाव से किए गए कार्य का परिणाम है। यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि कोई भी विकास कार्यों और सुविधाओं का नुकसान न करने पाए।

तारामंडल क्षेत्र के समृद्धि का प्रतीक बनने पर जोर दिया

वहीं सीएम योगी ने तारामंडल क्षेत्र के समृद्धि का प्रतीक बनने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि करीब बीस वर्ष पूर्व लोग तारामंडल क्षेत्र में रहने का साहस नहीं कर पाते थे। 1998 की बाढ़ के बाद यहां से लोग भाग रहे थे। यहां एकतरफ रामगढ़ताल की गंदगी थी तो दूसरी तरफ बुनियादी सुविधाओं का अभाव था पर आज विकास के चलते सबसे महंगी जमीन इस क्षेत्र की है। उन्होंने कहा कि वाटर बॉडी पर टूलेन ब्रिज बनने से इस समूचे क्षेत्र में इंटरनल कनेक्टिविटी और मजबूत हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा समृद्धि के प्रतीक के रूप में इस क्षेत्र को सबसे पॉश कॉलोनी माना जा रहा है। इस क्षेत्र में रामगढ़ताल पर्यटन का शानदार केंद्र बना है चिड़ियाघर इसी क्षेत्र में है यहां कन्वेंशन सेंटर बन रहा है। तारामंडल का पुनरोद्धार हो रहा है। साइंस पार्क बनाया जा रहा है। साथ ही वाटर बॉडी का भी व्यवस्थित रूप से सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews