यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर सरकार अलर्ट, बुधवार को सीएम योगी करेंगे समीक्षा बैठक, कानून व्यवस्था पर भी होगी नजर

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार होमगार्ड भर्ती परीक्षा कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। परीक्षा से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। होमगार्ड भर्ती परीक्षा राज्य के 74 जिलों आयोजित होनी है।
UP CM Yogi

यूपी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से किया जा रहा है। इस परीक्षा को लेकर अब राज्य की योगी सरकार अलर्ट हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार, 22 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के सभी वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा करेंगे।

बता दें कि इस समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी परीक्षा की तैयारियों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को लेकर भी मुख्यमंत्री महत्वपूर्ण निर्देश देंगे। बैठक में प्रदेशभर के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी शामिल होंगे। सरकार का पूरा फोकस परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने पर है।

परीक्षा की तारीख और समय

बता दें कि होमगार्ड भर्ती परीक्षा राज्य के 74 जिलों में होने वाली है। जिसकी तारीख भी घोषित हो चुकी है। यह परीक्षा 25 25, 26 और 27 अप्रैल को सुबह 10 से 12 और शाम 3 से 5 में होगी। यह परीक्षा पूरी तरह लिखित होगी।

41 हजार पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा

गौरतलब है कि 41 हजार पदों के लिए होने वाली परीक्षा में 25 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। बोर्ड के अनुसार, 1053 केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा की सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। अभ्यर्थियों के प्रवेश से पहले आधार सत्यापन और बायोमेट्रिक जांच अनिवार्य की गई है। महिला अभ्यर्थियों की जांच अलग कक्ष में महिला पुलिसकर्मियों द्वारा की जाएगी।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews