IAS Transfer 2025 : ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, फिर 9 आईएएस अफसरों के तबादले, आदेश जारी, जानें किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी?

बी चंद्रकला को सचिव महिला कार्यालय तथा पंचायतीराज विभाग सचिव पंचायतीराज राज विभाग उत्तर प्रदेश शासन के प्रभार से अवमुक्त कर सचिव महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश शासन के पद पर यथावत किया गया है
IAS Transfer 2025

UP Transfer News : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है। राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सोमवार देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा के 9 अफसरों को इधर से उधर किया है।इस संबंध में विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

तबादलों के अलावा राज्य सरकार ने सचिव लोक निर्माण विभाग भूपेंद्र एस चौधरी को आयुक्त खाद्य एवं रसद, स्टेट नोडल अफसर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना डॉ हीरा लाल को आयुक्त एवं निबंधक सहकारी समितियां, सचिव सिंचाई विभाग नवीन कुमार जीएस को स्टेट नोडल अफसर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

उत्तर प्रदेश आईएएस तबादले

  • भूपेंद्र एस चौधरी – सचिव, लोक निर्माण विभाग से स्थानांतरित होकर आयुक्त, खाद्य एवं रसद, उत्तर प्रदेश नियुक्त।​
  • समीर वर्मा – सचिव, समाज कल्याण विभाग से स्थानांतरित होकर महानिरीक्षक, निबंधन, उत्तर प्रदेश नियुक्त।​
  • प्रभु एन सिंह – गन्ना आयुक्त, उत्तर प्रदेश से स्थानांतरित होकर प्रतीक्षा सूची में रखा गया।​
  • प्रमोद कुमार उपाध्याय – सचिव, रेरा से स्थानांतरित होकर गन्ना आयुक्त, उत्तर प्रदेश नियुक्त।​
  • नवीन कुमार जीएस – सचिव, सिंचाई विभाग को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के स्टेट नोडल ऑफिसर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।​
  • वैभव श्रीवास्तव – सचिव, गृह विभाग से स्थानांतरित होकर प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ नियुक्त।​
  • बी चंद्रकला – सचिव, महिला कल्याण तथा पंचायती राज विभाग से स्थानांतरित होकर सचिव, महिला कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन नियुक्त।​
  • डॉ. हीरा लाल – प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के स्टेट नोडल ऑफिसर से स्थानांतरित होकर आयुक्त एवं निबंधक, सहकारी समितियाँ नियुक्त।​
  • अमित कुमार सिंह – विशेष सचिव, नगर विकास विभाग तथा संयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरी) से स्थानांतरित होकर निदेशक, पंचायती राज नियुक्त।

UP IAS Transfer

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews