
महाकुंभ समाप्त होते ही उत्तर प्रदेश में तबाड़तोड़ तबादलों का दौर शुरू हो गया है। आईएएस, आईपीएस और पीसीएस अधिकारियों के बाद अब राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बार फिर दो आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है, जबकि एक आईएएस अधिकारी का पूर्व में हुआ ट्रांसफर निरस्त कर दिया गया।
यूपी शासन की तरफ से शुक्रवार शाम को जारी लिस्ट के मुताबिक, बाराबंकी में तैनात संयुक्त मजिस्ट्रेट रामपल्ली जगत साईं को चंदौली का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। राजस्व विभाग में विशेष सचिव सामान्य प्रशासन एवं राजस्व के पद पर तैनात आईएएस राम केवल को सचिव राजस्व विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
डॉ. पूजा गुप्ता का ट्रांसफर आदेश हुआ रद्द
आईएएस अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता का ट्रांसफर आर्डर रद्द कर दिया गया है. डॉ पूजा गुप्ता जो गाजियाबाद में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हैं उनका ट्रांसफर मुख्य विकास अधिकारी चंदौली के पद पर किया गया था, लेकिन शुक्रवार शाम यह तबादला आदेश निरस्त कर दिया गया है। अब डॉ. पूजा गुप्ता गाजियाबाद में पहले की तरह ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात रहेंगी।
पिछले हफ्ते हुए थे आईएएस पीसीएस अफसरों के तबादले
पिछले हफ्ते ही योगी आदित्यनाथ सरकार ने 8 आईएएस और 44 पीसीएस अफसरों के तबादले किए गए थे।इससे पहले आईपीएस अफसरों को इधर से उधर किया था। आने वाले दिनों में फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी देखने को मिल सकती है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

