IAS Transfer 2025 : प्रशासनिक फेरबदल, आईएएस समेत 21 अफसरों के तबादले, आदेश जारी, जानें किसे क्या सौंपा जिम्मा?

पीसीएस अधिकारी अरूण कुमार सिंह-चतुर्थ को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बाराबंकी और अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) महाराजगंज के पद पर कार्यरत जयजीत कौर होरा को अपर आयुक्त प्रयागराज मंडल बनाया गया है।
IAS Transfer 2025

UP Transfer News : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 2 आईएएस और 4 पीसीएस तबादले किए है। आईएएस घनश्याम सिंह को वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं आईएएस निशा को मथुरा का संयुक्त मजिस्ट्रेड बनाया गया है।

इसके अलावा पीसीएस अधिकारी अरूण कुमार सिंह-चतुर्थ को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बाराबंकी, पीसीएस अधिकारी विधेश को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) महाराजगंज, प्रतीक्षारत चल रही रेनू को उप जिलाधिकारी अंबेडकरनगर और अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) महाराजगंज के पद पर कार्यरत जयजीत कौर होरा को अपर आयुक्त प्रयागराज मंडल बनाया गया है।

यूपी में सोमवार मंगलवार को हुए थे 32 आईपीएस के तबादले

इससे पहले यूपी शासन ने मंगलवार को एक एडीजी, दो आइजी व 13 डीआइजी समेत 32 आइपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया था। बीते दिनों भी प्रोन्नति पाकर डीआइजी बने 12 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा पीपीएस संवर्ग से आइपीएस संवर्ग में पदोन्नत होकर एसपी बने 11 अधिकारियों को भी नया जिम्मा सौंपा गया।

उत्तराखंड पीसीएस तबादले

  1. विवेक कुमार राय को अपर जिलाधिकारी नैनीताल।
  2. शिव चरण द्विवेदी को अधिशासी निदेशक, उत्तराखंड ग्राम्य विकास संस्थान, ऊधम सिंह नगर ।
  3. पीसीएस निर्मला को उप जिला अधिकारी ऊधम सिंह नगर ।
  4. अनुराग आर्य को उपजिलाधिकारी चंपावत ।
  5. पीसीएस रविंद्र बिष्ट को उप निदेशक मंडी परिषद रुद्रपुर ।
  6. पीसीएस गोपाल सिंह चौहान को प्रधान प्रबंधक शुगर मिल बाजपुर ।
  7. पीसीएस अनुराग आर्य को उप जिला अधिकारी चंपावत ।
  8. पीसीएस शालिनी नेगी को उप जिलाधिकारी उत्तरकाशी ।
  9. पीसीएस सोहन सिंह को उप जिलाधिकारी चमोली ।
  10. पीसीएस कुश्म चौहान को सिटी मजिस्ट्रेट हरिद्वार ।
  11. पीसीएस संतोष कुमार पांडेय को विहित प्राधिकारी राज्य संपत्ति विभाग देहरादून ।
  12. पीसीएस अपूर्वा सिंह को उप जिलाधिकारी देहरादून ।
  13. पीसीएस आकाश जोशी को उप जिलाधिकारी पौड़ी ।
  14. पीसीएस हिमांशु कफल्टिया को अतिरिक्त उप राजस्व आयुक्त स्टाफ आफिसर चेयरमैन।
  15. पीसीएस आशीष चंद्र घिल्डियाल को संयुक्त निदेशक शहरी विकास निदेशालय।
  16. पीसीएस गौरव चटवाल को संयुक्त सचिव मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews