IAS Transfer 2025 : 2 आईएएस समेत 17 अफसरों को नई जिम्मेदारी, आदेश जारी, यहां देखें लिस्ट

आईएएस ऋषिराज को मेलाधिकारी माघ मेला का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पीसीएस से आईएएस के पद पर प्रमोट हुए दयानंद प्रसाद को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
IAS Transfer 2025

UP Transfer News : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर नौकरशाही में फेरबदल किया गया है। राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दो आइएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है।इसमें आईएएस ऋषि राज और दयानन्द प्रसाद को नई  जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले अक्टूबर अंत में 46 आईएएस अफसरों का तबादला किया गया था।इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर के अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) भैरपाल को राजस्व परिषद लखनऊ से संबद्ध कर दिया। यह आदेश नियुक्ति विभाग के प्रमुख सचिव एम देवराज ने जारी किया है। इधर, सचिवालय प्रशासन विभाग उत्तर प्रदेश ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 संयुक्त सचिवों के विभाग में भी बदलाव किया है।

2 आईएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी

  • प्रयागराज विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष के पद तैनात आईएएस ऋषिराज को मेलाधिकारी माघ मेला प्रयागराज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • पीसीएस से आईएएस के पद पर प्रमोट हुए दयानंद प्रसाद को अपर मेलाधिकारी माघ मेला प्रयागराज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रसाद मौजूदा समय में अपर निदेशक (प्रशासन), कृषि निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं अपर मेलाधिकारी कुंभ मेला प्रयागराज की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

सचिवालय के 15 संयुक्त सचिवों के बदले विभाग

  •  वित्त विभाग के रमेश चंद्र तिवारी को युवा कल्याण विभाग, गृह विभाग के आशुतोष चंद्र पांडेय को वित्त विभाग, नमामि गंगे व ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के महेंद्र कुमार त्रिपाठी को गृह विभाग, सहकारिता विभाग के अनिल कुमार सिंह को राजस्व विभाग।
  • गृह विभाग के प्रेमेंद्र कुमार गुप्ता को भाषा विभाग, कृषि विभाग के विनोद कुमार सिंह को धर्मार्थ कार्य विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग के विचित्र नारायण को बाह्य सहायतित परियोजना विभाग, श्रम विभाग के अवनीन्द्र कुमार शुक्ल को राज्य संपत्ति विभाग।
  • राजस्व विभाग के राम प्रकाश सिंह को सचिवालय प्रशासन विभाग, वित्त विभाग के विनोद कुमार द्विवेदी को समन्वय विभाग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) व निर्यात प्रोत्साहन विभाग के पुष्पेंद्र सिंह को सार्वजनिक उद्यम विभाग।
  • उद्यान विभाग के विनय कुमार को राष्ट्रीय एकीकरण विभाग, वित्त विभाग के सत्य प्रकाश सिंह को गृह विभाग, उच्च शिक्षा विभाग के प्रेम कुमार पांडेय को वित्त विभाग,अहमद सिद्दकी को उच्च शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews