सुरक्षित होगा ट्रेन का सफर, हादसों पर अंकुश लगाने में मदद करेंगे रेलवे मित्र

रेलवे ट्रैक पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भारतीय रेलवे नया प्रयास करने जा रहा है। रेलवे मित्र तैयार किए जा रहे हैं जो ट्रैक पर पड़ी हुई किसी भी वस्तु की जानकारी रेलवे और जीआरपी को देंगे।
Indian Railway

रेलवे ट्रैक पर कई बार दुर्घटना होने की खबरें सामने आती है। कई बार सुनने में आता है कि लकड़ी, पत्थर या फिर किसी अन्य वस्तु की वजह से दुर्घटना हुई है। अब इन घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में रेलवे मित्र बनाए जा रहे हैं। यह ट्रैक पर किसी भी वस्तु के पड़े होने की जानकारी रेलवे और जीआरपी को देने का काम करेंगे।

इस बारे में एडीजी रेलवे प्रकाश डी ने बुधवार को जानकारी दी है। वह सेंट्रल के कैंट साइड स्थित जीआरपी लाइन परिसर में प्री फैब्रिकेटेड बैरक का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने इस बारे में जानकारी दी है।

रेलवे मित्र लगाएंगे हादसों पर अंकुश

एडीजी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक दिन में 3050 से ज्यादा ट्रेन गुजरती है, जिनमें औसतन 3 लाख लोग यात्रा करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में संरक्षण नेटवर्क मजबूत करने के लिए रेलवे मित्र योजना पर काम किया जा रहा है। ट्रेन में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए जीआरपी सिपाही ब्लूटूथ स्पीकर और बॉडी वॉर्न कैमरा लगा कर चल रहे हैं। रेलवे ट्रैक पर कोई भी वस्तु पड़ी होने पर इसकी सूचना 112 या 139 पर दी जा सकती है।

सिपाहियों को प्रशस्ति पत्र

साल 2025 में जिन सिपाहियों ने कुंभ मेला में सराहनीय कार्य किया उन्हें प्रशस्ति पत्र और मैडल भी दिए गए हैं। इनमें 11 हेड कांस्टेबल सहित 48 जीआरपी सिपाही शामिल हैं। इस दौरान डीआईजी पीएसी अतुल शर्मा, आईजी रेलवे एन कोलांची, पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रशांत वर्मा, पुलिस उपाध्यक्ष रेलवे दुष्यंत कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल ओम नारायण सिंह, सेंट्रल स्टेशन अधीक्षक अवधेश द्विवेदी और आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार मौजूद रहे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews