ट्रेन आवागमन के सबसे आसान और महत्वपूर्ण साधनों में से एक है। अगर आप अगले हफ़्ते ट्रेन का सफर करने के बारे में सोच रहे हैं तो उसके पहले अपनी ट्रेन का अपडेट चेक कर लेंगे तो अच्छा रहेगा। कई बार ऐसा होता है की आखिरी समय में ट्रेन कैंसिल हो जाती है जिससे हमारा पूरा प्लान चौपट हो जाता है।

जब भी कहीं सफर पर जाना होता है तो लोग पहले से अपनी टिकट बुकिंग करवा लेते हैं। सफर अगर जरूरी होता है और ऐसे में ट्रेन कैंसिल हो जाए तो दिक्कत बढ़ सकती है। हम उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए जरूरी अपडेट लेकर आए हैं क्योंकि अगले हफ्ते यहां कुछ खास रूट की ट्रेन कैंसिल रहने वाली है।

कैंसिल रहेंगी इस रूट की ट्रेन

अगर आप उत्तर प्रदेश के इन रूट पर यात्रा करने वाले हैं तो आपको अपनी यात्रा की योजना फिर से बनाने की जरूरत है। दरअसल ट्रैक पर काम शुरू किया जा रहा है जिसकी वजह से आवाजाही में परेशानी देखने को मिलेगी। लखनऊ जंक्शन और ऐशबाग स्टेशन के बीच कोई नंबर 476 पर गर्डर लगाने का काम किया जा रहा है जिसकी वजह से कुछ दिनों के लिए ट्रेन कैंसिल की गई है। कुछ रूट छोटे किए गए हैं और कुछ के समय में बदलाव हुआ है। चलिए कैंसिल ट्रेनों के बारे में जान लेते हैं।

ये ट्रेन रहेंगी कैंसिल

ट्रेन नंबर 11110 लखनऊ जंक्शन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एक्सप्रेस 26 मार्च के लिए कैंसिल कर दी गई है।

इसके अलावा ट्रेन नंबर 22453 लखनऊ जंक्शन मेरठ सिटी एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 22454 मेरठ सिटी लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस 26 मार्च को कैंसिल रहेगी।

ट्रेन नंबर 12179 लखनऊ जंक्शन आगरा फोर्ट एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 12180 आगरा फोर्ट लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस 26 मार्च के लिए कैंसिल की गई है।

इनके रूट हुए छोटे

इसी तरह कासगंज-लखनऊ जंक्शन सवारी गाड़ी जिसका नंबर 55346 है। 23, 24 मार्च को लखनऊ जंक्शन की जगह कानपुर अनवरगंज में अपनी यात्रा समाप्त करेगी। ट्रेन संख्या 55345 लखनऊ जंक्शन-कासगंज सवारी गाड़ी 24 और 25 मार्च को लखनऊ जंक्शन से शुरू नहीं होगी बल्कि इसे कानपुर अनवरगंज से चलाया जाएगा।

ट्रेन नंबर 15031 गोरखपुर-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस 26 मार्च को लखनऊ जंक्शन की जगह गोमती नगर स्टेशन पर रुकेगी। इसी तरह से ट्रेन नंबर 15032 लखनऊ जंक्शन-गोरखपुर एक्सप्रेस 26 मार्च को लखनऊ की जगह गोमती नगर से चलाई जाएगी।

ट्रेन नंबर 15033 पाटलिपुत्र-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस 24 मार्च को लखनऊ की जगह ऐशबाग स्टेशन पर सुबह 2:30 पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी। इसी ट्रेन की वापसी गाड़ी संख्या 15034 के रूप में लखनऊ जंक्शन की जगह 25 मार्च के सुबह 5:12 पर ऐशबाग स्टेशन से होगी।

ट्रेन नंबर 15204 लखनऊ जंक्शन-बरौनी एक्सप्रेस 26 मार्च को लखनऊ की जगह ऐशबाग से चलेगी और वापसी में यह गाड़ी संख्या 15205 लखनऊ की जगह ऐशबाग से शाम 5:30 पर रवाना की जाएगी। इसी तरह से गाड़ी संख्या 15205 लखनऊ जंक्शन-जबलपुर एक्सप्रेस 26 मार्च को लखनऊ की जगह शाम 5:30 पर आज बात से चलेगी और 25 मार्च को गाड़ी संख्या 15206 जबलपुर-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस ऐशबाग स्टेशन पर सुबह 9:20 पर पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 12003 दिल्ली-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस 26 मार्च को लखनऊ की जगह ऐशबाग स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी। यही ट्रेन वापसी में गाड़ी संख्या 12004 लखनऊ जंक्शन-न्यू दिल्ली एक्सप्रेस लखनऊ की जगह ऐशबाग से दोपहर 3:30 पर चलाई जाएगी।

इनका बदला समय

कुछ ट्रेन ऐसी है जिनके समय में भी बदलाव हुआ है इनमें ट्रेन नंबर 15034 लखनऊ जंक्शन-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 23 मार्च को 10 मिनट की देरी से शुरू होगी। ट्रेन नंबर 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस 20 मिनट की देरी से चलेगी।