IPS Transfer 2025 : बड़ा बदलाव, 12 आईपीएस अफसरों का तबादला, 8 जिलों के एसपी बदले, देखें लिस्ट

कुंवर अनुपम सिंह को पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर, गणेश प्रसाद साहा को मैनपुरी और मैनपुरी के एसपी विनोद कुमार को कन्नौज का पुलिस कप्तान बनाया गया है।
IPS Transfer

UP IPS Transfer : नए साल में भी उत्तर प्रदेश में आईएएस आईपीएस अफसरों के तबादलों का दौर जारी है। मंगलवार देर रात पुलिस विभाग में फिर बड़ा फेरबदल किया गया। शासन के निर्देश पर डीजीपी मुख्यालय ने 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए है।

इसमें आठ जिलों सुल्तानपुर, अमरोहा, लखीमपुर खीरी, मैनपुरी, कन्नौज, मिर्जापुर, भदोही और बस्ती के एसपी भी बदले गए है। इसके अलावा 5 वरिष्ठ IPS अफसरों की तैनाती में भी फेरबदल किया गया है। इससे पहले यूपी में 11 IAS अधिकारियों का तबादला किया गया था

UP IPS Transfer List

  1. सुल्तानपुर एसपी सोमेन वर्मा को एसपी मिर्जापुर।
  2. संकल्प शर्मा को लखीमपुर खीरी कप्तान ।
  3. कुंवर अनुपम सिंह को पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर।
  4. गणेश प्रसाद साहा को मैनपुरी ।
  5. मैनपुरी एसपी विनोद कुमार को कन्नौज पुलिस कप्तान ।
  6. डॉक्टर मीनाक्षी कात्ययान को पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अधिसूचना कानपुर।
  7. गोपाल कृष्ण चौधरी को पुलिस उपायुक्त लखनऊ।
  8. अमित कुमार आनंद को पुलिस अधीक्षक अमरोहा।
  9. आईपीएस अभिमन्यु मांगलिक को पुलिस अधीक्षक भदोही ।
  10. IPS व्योम बिंदल को प्रभारी पुलिस अधीक्षक सहारनपुर नगर ।
  11. बसंत लाल को पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण लखनऊ ।
  12. एसपी अभिनन्दन को बस्ती एसपी की जिम्मेदारी

दीपेश को सीबीसीआईडी का अतिरिक्त प्रभार

  • डीजी अभियोजन दीपेश जुनेजा को सीबीसीआईडी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
  • गृह सचिव डॉ. संजीव गुप्ता को डीजीपी मुख्यालय भेजने का आदेश रद्द ।
  • डीजीपी के जीएसओ एन. रविंदर का एडीजी एसीओ के तौर पर किया गया तबादला भी निरस्त ।
  • आईजी मुख्यालय नचिकेता झा को आईजी स्थापना भेजा ।
  • आईजी स्थापना शलभ माथुर को आईजी कार्मिक की जिम्मेदारी

UP Transfer order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews