उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार दोपहर हुए अग्निकांड में मृतकों की संख्या का आंकडा 15 हो गया है, सीएम योगी आदित्यनाथ अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर अलीगढ से सीधे लखनऊ पहुंचे, उन्होंने घटना स्थल पर जाकर देखा, और अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों के परिजनों को धैर्य रखने के लिए कहा, मुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता की घोषणा की और कहा कि घटना की जाँच कराई जाएगी इसकी तह तक जायेंगे और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जायेगा।
लखनऊ के कोचिंग संस्थान में हुई अग्नि दुर्घटना में फायर सेफ्टी इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं, अलीगढ का दौरा बीच में छोड़कर लखनऊ पहुंचे सीएम योगी ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई और नाराजगी जताई उन्होंने निर्देश दिए कि व्यवस्थाएं ऐसी की जाएँ कि इस तरह की दुर्घटना फिर प्रदेश में कहीं नहीं हो।
मुख्यमंत्री ने की आर्थिक सहायता की घोषणा
मुख्यमंत्री ने अग्निकांड में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की वहीं घायलों को 50 50 हजार रुपये देने की घोषणा की, उन्होंने अस्पताल जाकर घायलों के परिजनों से मुलाकात की और डॉक्टर्स को निर्देश दिए कि घायलों का समुचित इलाज किया जाये।
दुःख को शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकते : योगी
मुख्यमंत्री ने कहा इस हृदय विदारक दुर्घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों का दुःख शब्दों में व्यक्त नहीं हो सकता, उत्तर प्रदेश सरकार सभी पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।






