Maha Kumbh 2025: यात्रियों के लिए अच्छी खबर, मात्र 59 रुपये में मिल रहा इंश्योरेंस,जानें डिटेल

ये प्लान यात्री को मेडिकल इमरजेंसी, पर्सनल दुर्घटना और यात्रा में होने वाली असुविधाओं के लिए कवरेज देता है। खास बात ये है कि PhonePe के इस इंश्योरेंस प्लान की शुरुआत सिर्फ 59 रुपये से होगी।
महाकुंभ प्रयागराज-भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन से होकर गुजरेगी काकीनाडा टाउन-दानापुर-विजयवाड़ा कुंभ मेला विशेष ट्रेन

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में लगने वाले महा कुंभ की शुरुआत होने में अब कुछ दिन ही शेष हैं, सरकारी स्तर पर इसमें नए नए प्रयोग हो रहे हैं, यात्रियों के लिए सुविधाओं की घोषणा हो रही है इसी बीच अब निजी कंपनियां भी सुविधाओं का ऐलान कर रही हैं, डिजिटल मनी ट्रांसफर कंपनी फोनपे ने कुंभ में आने वाले यात्रियों के लिए इन्योरेंस की घोषणा की है, विशेष बात ये है कि ये इंश्योरेंस मात्र 59 रुपये में मिल रहा है।

13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक प्रयागराज उत्तर प्रदेश में महा कुंभ आयोजित हो रहा है इसमें शामिल होने वाले यात्रियों के लिए फोनपे ने इंश्योरेंस प्लान लॉन्च किया है। ये प्लान यात्री को मेडिकल इमरजेंसी, पर्सनल दुर्घटना और यात्रा में होने वाली असुविधाओं के लिए कवरेज देता है। खास बात ये है कि PhonePe के इस इंश्योरेंस प्लान की शुरुआत सिर्फ 59 रुपये से होगी।

PhonePe ने ICICI Lombard General Insurance कंपनी के साथ की साझेदारी 

PhonePe के इस प्लान के तहत यात्री को इस बीमा योजना में दो ऑप्शन मिलेंगे, यदि यात्री  ट्रेन या बस से यात्रा करता है तो प्रति व्यक्ति 59 रुपये का बीमा करना होगा और यदि यात्री घरेलू फ्लाइट से यात्रा करता है तो उसे 99 रुपये प्रति यात्री बीमा कराना होगा । इसके लिए फोनपे ने ICICI Lombard General Insurance कंपनी के साथ साझेदारी की है।

बीमा कवर के मुख्य प्वाइंट

इस योजना के तहत यात्री को अस्पताल में भर्ती होने पर और ओपीडी में इलाज कराने की सुविधा मिलेगी। वो डॉक्टर से परामर्श कर सकेगा, इसके साथ ही उसे व्यक्तिगत दुर्घटना कवरेज भी मिलेगा। इस सुविधाओं के अलावा यात्री को चेक-इन बैगेज के नुकसान का मुआवजा मिलेगा और यात्रा कैंसिलेशन और कनेक्टिंग फाइट मिसिंग का मुआवजा भी मिलेगा।

ऐसे करा सकते हैं इंश्योरेंस 

  • सबसे पहले फोनपे (PhonePe) ऐप खोलें।
  • एप खोलने के बाद इसके इंश्योरेंस सेक्शन पर जाएं।
  • यहाँ महा कुंभ इंश्योरेंस चुनें।
  • यहाँ  इंश्योरेंस की जानकारी उपलब्ध है, उसे देखें और अच्छे से समझें।
  • योजना का चुनाव करें और सदस्यों की जानकारी भरें और पेमेंट कर दें।
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews