Mahakumbh 2025: भक्तों को SpiceJet का तोहफा, दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु से मिलेगी डायरेक्ट फ्लाइट,जानें शेड्यूल

12 साल बाद लगने वाला महाकुंभ प्रयागराज में आयोजित हो रहा है इसमें करीब 45 करोड़ के आसपास श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद की जा रही है उस हिसाब से प्रयागराज प्रशासन और उत्तर प्रदेश सरकार व्यवस्था बनाने में लगे हैं।
SpiceJet

Mahakumbh 2025 SpiceJet gift : 13 जनवरी 2025 से 26 फरवरी 2025 तक प्रयागराज में लगने जा रहे महाकुंभ मेले में आस्था की डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं को एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने विशेष तोहफा दिया है, SpiceJet ने दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और अहमदाबाद से प्रयागराज के लिए स्पेशल डेली फ्लाइट्स चलाने की घोषणा की है, ये फ्लाइट्स 12 जनवरी से 28 फरवरी, 2025 तक चलेंगी, कंपनी ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है।

प्रयागराज महाकुंभ में शामिल होने जा रहे इन चार बड़े शहरों के श्रद्धालुओं को अन्य  विकल्पों के साथ अब हवाई सफ़र का विकल्प भी मिलेगा, उनके लिए इससे सफ़र आसान हो जायेगा, जानकारी के मुताबिक SpiceJet दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और अहमदाबाद से प्रयागराज के लिए स्पेशल डेली फ्लाइट्स सेवा के लिए बोइंग 737– 800 विमान का उपयोग करेगी।

45 करोड़ के आसपास श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद

महाकुंभ सनातनी परंपरा का एक ऐसा उत्सव है जिसमें श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाना चाहते हैं, 12 साल बाद लगने वाला महाकुंभ प्रयागराज में आयोजित हो रहा है इसमें करीब 45 करोड़ के आसपास श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद की जा रही है उस हिसाब से प्रयागराज प्रशासन और उत्तर प्रदेश सरकार व्यवस्था बनाने में लगे हैं।

दिल्ली नियमित उड़ान

उड़ान संख्या SG–662 प्रयागराज से 9:55 AM पर रवाना होगी और 11:20 AM पर दिल्ली पहुंचेगी सफ़र का समय 1 घंटे 25 मिनट रहेगा, वापसी में उड़ान संख्या SG–663 दिल्ली से 11:55 AM पर उड़ान भरेगी और 1:30 PM पर प्रयागराज पहुंचेगी, उड़ान का समय 1 घंटा 35 मिनट रहेगा।

मुंबई नियमित उड़ान

उड़ान संख्या SG-656 प्रयागराज से 10:30 AM पर रवाना होगी और 12:50 PM पर मुंबई पहुंचेगी , ये उड़ान यात्रियों को 2 घंटे 20 मिनट में प्रयागराज से मुंबई पहुंचाएगी, वापसी में उड़ान संख्या SG-657 मुंबई से 1:40 PM पर रवाना होगी और 3:50 बजे प्रयागराज पहुंचेगी, ये फ्लाइट कुल 2 घंटे 10 मिनट का समय लेगी।

अहमदाबाद नियमित उड़ान

उड़ान संख्या SG–655 अहमदाबाद से 8:10 AM पर उड़ान भरेगी और 9:55 AM पर प्रयागराज पहुंचेगी यानि यात्री 1 घंटे 45 मिनट में अहमदाबाद से प्रयागराज पहुंच जायेगा वापसी में उड़ान संख्या SG-658 प्रयागराज से 4:30 PM से उड़ान भरेगी और 6:45 PM पर अहमदाबाद पहुंचेगी, वापसी में समय 2 घंटे 45 मिनट लगेगा।

बेंगलुरु नियमित उड़ान

उड़ान संख्या SG-661 बेंगलुरु से 6:25 AM पर उड़ान भरेगी और 9:15 AM पर प्रयागराज पहुंचेगी, यात्री 2 घंटे 50 मिनट में पहुंच जायेगा, वापसी में उड़ान संख्या SG–664 प्रयागराज से 2:10 PM पर उड़ान भरेगी और 4:40 PM पर बेंगलुरु पहुंच जाएगी, यात्री को पहुचने में 2 घंटे 30 मिनट का समय लगेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews