Mahakumbh 2025: महाकुंभ में होगी योगी कैबिनेट की बैठक, संगम में डुबकी लगायेंगे सीएम और मंत्री, अहम फैसलों पर लग सकती मुहर

अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके हिसाब से बैठक से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी मंत्री पवित्र संगम में डुबकी लगायेंगे हालाँकि अभी इसकी अधिकृत सूचना नहीं आई है फिर भी महाकुंभ मेला प्रबंधन इसके प्रबंध की प्लानिंग कर रहा है।
Yogi Cabinet Meeting Decisions

Mahakumbh 2025: महाकुंभ प्रयागराज में आस्था की डुबकी लगा कर अब तक कई करोड़ लोग पुण्य लाभ ले चुके हैं, अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनका मंत्रिमंडल वहां जाने की तैयारी कर रहा है, जानकारी के अनुसार 22 जनवरी को योगी कैबिनेट की बैठक महाकुंभ में होने जा रही है, बताया जा रहा है कि बैठक से पहले मुख्यमंत्री सहित उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी संगम में डुबकी लगायेंगे, प्रयागराज प्रशासन में कैबिनेट बैठक को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के पहले कार्यकाल में प्रयागराज में कुंभ के दौरान कैबिनेट बैठक की थी और अब 144 साल बाद प्रयागराज में आये महाकुंभ के अवसर पर भी सीएम योगी आदित्यनाथ कैबिनेट की बैठक करने जा रहे है, पहले भीड़ को देखते हुए बैठक को लेकर संशय था लेकिन शनिवार को अधिकारियों ने 22 जनवरी को इसे आयोजित करने की जानकारी दी , बैठक में कई अहम् फैसलों पर मुहर लगने की उम्मीद है।

बैठक से पहले संगम में स्नान करेंगे सीएम और मंत्री  

अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके हिसाब से बैठक से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी मंत्री पवित्र संगम में डुबकी लगायेंगे हालाँकि अभी इसकी अधिकृत सूचना नहीं आई है फिर भी महाकुंभ मेला प्रबंधन इसके प्रबंध की प्लानिंग कर रहा है।

अब तक 7 करोड़ से अधिक श्रद्धालु लगा चुके आस्था की डुबकी 

बता दें महाकुंभ मेला 13 जनवरी से शुरू हुआ है और ये 26 फरवरी तक चलेगा। इसमें अब तक करोड़ों लोग आस्था की डुबकी लगा चुके हैं, योगी आदित्यनाथ ने दो दिन पहले X एकाउंट पर की पोस्ट में ये आंकड़ा 7 करोड़ से अधिक बताया था जो दिनों में और बढ़ गया होगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews