अब पुराने लखनऊ में भी दौड़ेगी मेट्रो, 5801 करोड़ रुपए के नए फेज को मिली मंजूरी

केंद्र सरकार ने लखनऊ मेट्रो के नए फेज को मंजूरी दे दी है। दरअसल, अब नए फेज के चलते पुराने लखनऊ के साथ ही प्रमुख पर्यटन स्थलों तक भी पहुंचना आसान हो जाएगा। इस नए फेज में लखनऊ मेट्रो 11 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक बनाई जाने की योजना है। इसके लिए कुल 5801 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है।
अब पुराने लखनऊ में भी दौड़ेगी मेट्रो, 5801 करोड़ रुपए के नए फेज को मिली मंजूरी

अगर आप लखनऊ से हैं तो यह आपके लिए शानदार खबर है। दरअसल, केंद्र सरकार ने अब मेट्रो प्रोजेक्ट के नए फेज 1B को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट द्वारा नए फेज के लिए 5801 करोड़ रुपए की मंजूरी मिली है। इसमें 11 किलोमीटर तक लखनऊ मेट्रो बनाई जाएगी। अब इस नए फेज के चलते लखनऊ मेट्रो का दायरा 34 किलोमीटर तक हो जाएगा। लखनऊ मेट्रो के नए फेज में कुल 12 नए स्टेशन बनाए जाएंगे। इसमें 7 स्टेशन अंडरग्राउंड रहेंगे, जबकि 5 स्टेशन एलिवेटेड रहेंगे।

नए फेज की मंजूरी लखनऊ वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। दरअसल, इस फेज में न सिर्फ पुराने लखनऊ को जोड़ने का काम किया जाएगा, बल्कि प्रमुख पर्यटन स्थलों और केजीएमयू जैसे अस्पताल तक भी लोग आसानी से पहुंच पाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार का धन्यवाद दिया

इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार का धन्यवाद दिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट बैठक के बाद कहा कि ‘लखनऊ एक बड़ा शहर बन चुका है और अब इस शहर में मेट्रो की जरूरत अधिक है। इसे देखते हुए मेट्रो प्रोजेक्ट के चरण 1B को 5801 करोड़ रुपए की मंजूरी मिल गई है।’ दरअसल, नया फेज बेहद ही महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि इसमें पुराने लखनऊ के लगभग सभी महत्वपूर्ण जोन अब मेट्रो सर्कल के दायरे में आ जाएंगे। मेट्रो के जाने से व्यापार, ट्रांसपोर्टेशन और कमर्शियल हब में बढ़ोतरी होगी।

पर्यटकों के लिए भी शानदार खबर

दरअसल मेट्रो के आ जाने से कमर्शियल हब जैसे अमीनाबाद, याहियागंज, पांडेगंज और चौक जैसे इलाकों तक पहुंचना आसान हो जाएगा। साथ ही किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी तक भी पहुंचना आसान होगा। लखनऊ में पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है, ऐसे में पर्यटकों के लिए भी मेट्रो का नया फेज बेहतर रहेगा। इस मेट्रो के जरिए बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा, भूलभुलैया, क्लॉक टावर और रूमी दरवाजा के साथ-साथ लखनऊ की मशहूर खाने-पीने की जगहों तक भी आसानी से पहुंचा जा सकेगा।

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘इस परियोजना की लंबाई 11.165 किलोमीटर होने वाली है और इसमें 7 अंडरग्राउंड स्टेशन होंगे, जबकि 5 स्टेशन एलिवेटेड रहेंगे। यह मेट्रो न केवल राजधानी की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाएगी, बल्कि रोजगार, पर्यटन और निवेश के नए अवसर भी खोलेगी।’

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews