इन जिलों के इंटर कॉलेजों में बनेंगे मिनी इंडोर स्टेडियम, सर्वे का कार्य हुआ पूरा, मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

यूपी के 17 जिलों के 21 राजकीय इंटर कालेजों में इंडोर मिनी स्टेडियम बनाए जाएंगे। इसके लिए सर्वे का काम भी पूरा हो गया है। इस परियोजना पर लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत आएगी। प्रत्येक स्टेडियम के निर्माण पर 4.92 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. महेंद्र देव ने सभी संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है।
Mini Indoor Stadium in UP

Mini Indoor Stadium in UP

उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) में शिक्षा के स्तर को बढ़ाया जा रहा है। एक तरफ जहां शिक्षा नीति में बदलाव हुए तो वहीं दूसरी ओर योगी सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठा रही है। सरकार अब प्रदेश के कई जिलों में इंडोर मिनी स्टेडियम बनाने जा रही है। जिससे छात्र पढ़ाई के साथ खेल प्रतियोगिताओं भी अपना हुनर दिखा सकें। राज्य सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है।

बता दें कि इस परियोजना पर लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत आएगी। प्रत्येक स्टेडियम के निर्माण पर 4.92 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। निर्माण कार्य के लिए कार्यदायी संस्था चिह्नित कर ली गई है। युवा कल्याण विभाग के शासनादेश और व्यय वित्त समिति के अनुमोदन के बाद इस परियोजना को स्वीकृति दी गई है। शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. महेंद्र देव ने सभी संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है।

सर्वे का कार्य हुआ पूरा

बता दें कि कॉलेजों में सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है और इंडोर स्टेडियम का निर्माण जल्द ही शुरू किया जाएगा। इस मिनी इंडोर स्टेडियम में मल्टी-स्टोरी हॉल, सीसी रोड, पानी निकासी के लिए सीसी ड्रेन, विभिन्न खेलों के लिए ट्रैक से सुसज्जित खेल मैदान जैसी सुविधाएं होंगी।

इन जिलों में बनेंगे इंडोर मिनी स्टेडियम

यूपी के 17 जिलों के 21 राजकीय इंटर कॉलेजों में ये इंडोर मिनी स्टेडियम बनने का प्रस्ताव मिला है। वहीं अगर जिलों की बात करें तो कानपुर नगर, मथुरा, बिजनौर, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, संभल, हरदोई, बदायूं, अयोध्या, प्रतापगढ़, भदोही, वाराणसी, आगरा और पीलीभीत के एक-एक कालेज में इंडोर मिनी स्टेडियम बनाए जाएंगे, उनमें शामिल है। अंबेडकरनगर और गोंडा में दो-दो और बुलंदशहर में तीन राजकीय इंटर कालेजों में मिनी स्टेडियम बनाए जाएंगे।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews