
UP News : यूपी सरकार ने केंद्र सरकार की रीवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (RDSS) को सफल बनाने के लिए एक अहम कदम उठाया है। जिसके तहत मुरादनगर से विधायक अजितपाल त्यागी और लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक ओपी श्रीवास्तव ने अपने आवासों पर स्मार्ट मीटर लगवाए हैं।
आम जनता के मन में इस योजना के प्रति और अधिक विश्वास पैदा हो इसलिए जनप्रतिनिधि भी आगे आ रहे हैं और समाज में ऊर्जा बचत को बढ़ावा दे रहे हैं।
सरकार का ये है उद्देश्य
दरअसल, यूपी में स्मार्ट मीटर को लेकर आम जनता के बीच भ्रम फैल रहा है। जिसे दूर करने के लिए जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के आवासों इस आधुनिक तकनीक को इंस्टॉल किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना है, ताकि लोग अपने विचार बदलें और स्मार्ट मीटर को घर में लगवाएं। ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह कदम जनता में स्मार्ट मीटर को लेकर विश्वास बढ़ाएगा। साथ ही सरकार का क्ष्य है कि जल्द ही प्रदेश के हर घर में स्मार्ट मीटर लग जाए। इससे बिजली चोरी की घटनाएं कम हो जाएंगी।
विधायक ने कही ये बात
लखनऊ पूर्वी विधानसभा से विधायक ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि मैं भी एक उपभोक्ता हूं। स्मार्ट मीटर से मेरी दिनचर्या आसान बना दिया है। मुझे गर्व है कि मैं इस बदलाव का हिस्सा बना हूं। वहीं, मुरादनगर के विधायक अजितपाल त्यागी ने योजना को जनहितैषी बताते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर से गलत रीडिंग की समस्या खत्म हो गई है। साथ ही उन्होंने सभी से अपील की है कि अपने घरों में स्मार्ट मीटर जरूर लगवाएं।
[dgv_vimeo_video id=”1039988027″]
स्मार्ट मीटर के फायदे
- गलत बिल की समस्या से राहत मिलेगी।
- रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा सकती है।
- बिजली चोरी की समस्या खत्म होगी।
- स्मार्ट मीटर लगवाने से ऊर्जा बचत होती है।
- पर्यावरण संरक्षण होगा।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

