UP Weather : सक्रिय हो रहा एक और नया सिस्टम, 19 से 22 मार्च के बीच फिर बारिश के आसार, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

UP Weather Forecast: सोमवार को कहीं-कहीं बारिश हो सकती है लेकिन मंगलवार और बुधवार को मौसम सामान्य रहेगा । 19 मार्च से एक बार फिर से मौसम पलटेगा और 22 मार्च तक दोनों संभागों में बादल और बारिश की स्थिति बनेगी।
up weather

पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज सोमवार को तेज हवा और कहीं-कहीं बादल छाने के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। हालांकि 17 मार्च से फिर मौसम साफ व शुष्क होने लगेगा लेकिन नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 19 से 22 मार्च तक फिर बादलों की आवाजाही के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।  रविवार (15 मार्च 2026) को सबसे गर्म जिला बांदा रहा, यहां का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे न्यूनतम तापमान मुजफ्फरनगर में 15.2 डिग्री रहा।

इन जिलों में बारिश के आसार

आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में चलेगी तेज हवा

  • सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं में झोंकेदार हवा की गति 40-50 किमी/घंटा रह सकती है।
  • आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर में झोंकेदार हवा (गति 30-40 किमी/घंटा) की संभावना है।

19 से 22 मार्च के बीच फिर बारिश का अगला दौर

मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट (16 मार्च 2026) के मुताबिक, 16 मार्च को पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं मेघगर्जन, बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है। गुरुवार को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके असर से 19, 20 और 21 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बादल छाने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। वहीं 20-21 और 22 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बादल छाने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात तथा झोंकेदार हवा चलने के आसार हैं। हवा की गति 30 से 40 व 40 से 50 किमी प्रति घंटा रह सकती है। कुछ जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। इस बेमौसम बारिश और तेज हवा से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंच सकता है।

UP Weather Forecast Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews