
अगले 24 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से उत्तर प्रदेश का मौसम बदलने वाला है। 29 मार्च से 3 अप्रैल के बीच पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। आने वाले तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखें क्योंकि इस अवधि में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी आशंका है।
28 से 3 अप्रैल तक कैसा रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट (28 मार्च 2026) के मुताबिक, 28 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है जिसके असर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 29 से 31 मार्च और 3 अप्रैल और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान मेघगर्जन के साथ वज्रपात तथा झोंकेदार हवा चलने के भी आसार हैं। हवा की गति 40 से 60 किमी प्रति घंटा रह सकती है। खास करके तराई वाले हिस्सों में 30 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। 3 अप्रैल 2026 को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। बाकी दिन मौसम साफ व शुष्क रहेगा।
शनिवार को कैसा रहेगा मौसम
- शनिवार को अयोध्या,अंबेडकर नगर,आजमगढ़,मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, सुल्तानपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र, गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर, झांसी, महोबा, रायबरेली, अमेठी, हमीरपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली और रामपुर में आसमान साफ रहेगा और धूप भी खिली रहेगी।
- वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, गोरखपुर, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, बलिया, देवरिया, मऊ, सुल्तानपुर, अमेठी और अंबेडकर नगर में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, गोरखपुर, गाजीपुर, देवरिया और आजमगढ़ धूल भरी आंधी चल सकती है।
रविवार को इन जिलों में होगी बारिश
- रविवार को नोएडा, गाजियाबाद, सहारनपुर, मेरठ, आगरा और मथुरा में बारिश हो सकती हैं। मुजफ्फरनगर, बिजनौर और बागपत में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरने का अलर्ट दिया गया है।
- अंबेडकर नगर, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बागपत, बलिया, बांदा, बस्ती, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, फतेहपुर, गाजीपुर, गोरखपुर, हमीरपुर, जोनपुर, झांसी, कौशांबी, कुशीनगर, ललितपुर, महाराजगंज, महोबा, मऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, सहारनपुर, संत कबीर नगर, भदोही, शामली, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, वाराणसी में मेघगर्जन व बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
Realised Maximum/Minimum Temperature and Departure from Normal (In Last 24 Hours) pic.twitter.com/ksRoZA4zJM
— प्रादेशिक मौसम केंद्र, लखनऊ – IMD Uttar-Pradesh (@CentreLucknow) March 28, 2026
2 DAY'S WEATHER FORECAST AND WARNINGS OF UTTAR PRADESH DATED 28.03.2026. pic.twitter.com/uG32AejXHM
— प्रादेशिक मौसम केंद्र, लखनऊ – IMD Uttar-Pradesh (@CentreLucknow) March 28, 2026
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

