UP Weather: नया सिस्टम हो रहा सक्रिय, 26 मार्च से फिर बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल, बारिश-आंधी का अलर्ट

UP WEATHER: 26-27 मार्च से एक बार फिर बारिश और गरज-चमक के साथ आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की गति 60 किमी/घंटा तक जा सकती है।
up weather

पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। 26 मार्च को एक नया सिस्टम बनने जा रहा है जिसके प्रभाव से बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। इस दौरान तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। फिलहाल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट (23 मार्च 2026) के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से 23, 26, 27 और 28 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं 23, 27 और 29 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान मेघगर्जन के साथ वज्रपात तथा झोंकेदार हवा चलने के आसार हैं। अन्य दिनों में मौसम साफ व शुष्क रहेगा। हालांकि तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

26 मार्च के बाद इन जिलों में बदलेगा मौसम

नए वेदर सिस्टम के असर से मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), बुलंदशहर, बागपत, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज में मौसम बदला रहेगा।

जानिए कहां-कहां होगी बारिश

  • 23 से 25 मार्च के बीच पश्चिमी यूपी के मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, आगरा, अलीगढ़, बरेली बेल्‍ट और पूर्वी यूपी के वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, आजमगढ़, जौनपुर के जिलों में मौसम साफ रह सकता है, हालांकि कुछ जगहों पर आसमान में बादल रहेंगे और बूंदाबांदी होने का अनुमान है।
  • 26 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। 27 मार्च को कानपुर, लखनऊ, आगरा, बरेली, मथुरा, अलीगढ़, मेरठ, नोएडा गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। 28 मार्च को आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, एटा में बौछारें और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की प्रबल संभावना है।

UP Weather Forecast Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews