UP WEATHER: नए सिस्टम से बदलेगा मौसम, मेघगर्जन-बारिश के आसार, झोंकेदार तेज हवा, पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

UP Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के जाने के बाद फिर ठिठुरन बढ़ सकती है।
up weather

19 और 21 जनवरी 2026 को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान 22 से 25 जनवरी के बीच पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश में बादल छाने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ के मुताबिक, अगले दो दिन धीरे-धीरे अधिकतम तापमान में 2-4 °C की वृद्धि और फिर 2-3 °C की गिरावट आने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले 4 दिन 4-6 °C की बढ़ोत्तरी हो सकती है। फिलहाल कोल्ड वेव और कोल्ड डे की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

कई जिलों में तापमान 5 °C से नीचे, कोहरे का भी असर

सोमवार (19 जनवरी 2026) सुबह देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में कोहरा छाया रहा। आज लखनऊ में न्यूनतम तापमान 10 °C और अधिकतम 22 °C के आसपास रह सकता है। रविवार (18 जनवरी 2026) को हरदोई में 3.5 °C, रायबरेली में 3.7 °C, मेरठ, बाराबंकी व अयोध्या में 4 °C, बरेली में 4.5 °C सुल्तानपुर में 4.6 °C, कानपुर व आजमगढ़ में 5 °C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

22 जनवरी के बाद बादल-बारिश

मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट (19 जनवरी 2026) के मुताबिक, 19 से 21 जनवरी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और 19 से 22 जनवरी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के असर से 22 से 25 जनवरी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और 23 व 24 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। 19 जनवरी को पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मध्यम से घना कोहरा छाने का भी अनुमान है। 23 व 24 जनवरी को पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं मेघगर्जन व वज्रपात की संभावना जताई गई है। इस दौरान झोंकेदार हवा की गति 30-40 किमी/घंटा रह सकती है।

UP Weather Forecast Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews