Noida School Timing Change: कक्षा 1 से 8वीं तक के छात्रों के लिए खबर, 6 जुलाई से पुराने समय पर खुलेंगे स्कूल, आदेश जारी

School Timing Change: सोमवार से कक्षा 8वीं तक की सभी कक्षाएं ग्रीष्मकालीन निर्धारित समयानुसार पूर्ण अवधि के लिए संचालित होंगी। बीते दिनों भीषण गर्मी के कारण स्कूलों का समय अस्थायी रूप से सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक किया गया था।
school News

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के छात्रों के लिए काम की खबर है। जिला प्रशासन ने गौतमबुद्ध नगर (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) में कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी स्कूलों के समय में एक बार फिर बदलाव किया है। जिला प्रशासन ने अस्थायी रूप से बदली गई स्कूल टाइमिंग को वापस लेने का फैसला किया है।

इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) राहुल पंवार ने शनिवार 4 जुलाई 2026 को आदेश भी जारी कर दिया है। नए आदेश के अनुसार, 6 जुलाई 2026 से जिले के सभी स्कूल अपने पूर्व निर्धारित ग्रीष्मकालीन समयानुसार ही संचालित किए जाएंगे।

यह आदेश जिले के सभी प्रकार के स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा, जिनमें समस्त परिषदीय विद्यालय (सरकारी स्कूल), राज्य सरकार द्वारा सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूल, सीबीएसई (CBSE) और आईसीएसई (ICSE) बोर्ड से संबद्ध स्कूल मदरसा और अन्य सभी शिक्षा बोर्डों के विद्यालय शामिल हैं।

बता दें कि जिलाधिकारी की अनुमति के बाद 29 जून 2026 को स्कूलों का समय घटाकर सुबह 07:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक (केवल 5 घंटे) कर दिया गया था। अब मौसम और परिस्थितियों की समीक्षा करने के बाद इस अस्थाई आदेश को वापस ले लिया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने यह स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी स्कूल इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। आदेश की अवहेलना या किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित विद्यालयों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस आदेश की प्रतिलिपि महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक और अन्य संबंधित अधिकारियों को भी भेज दी गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews