नोएडा सेक्टर-75 की हाईराइज सोसाइटी में लगी भीषण आग, 12वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट पूरी तरह खाक

दिल्ली के मालवीय नगर के बाद अब नोएडा के सेक्टर 75 में भीषण आगजनी की घटना हुई है। यहां एक सोसाइटी की 12 वीं मंजिल पर बना फ्लैट जलकर खाक हो गया।
Noida

देश में आगजनी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को दिल्ली के मालवीय नगर में भीषण अग्निकांड हुआ, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई। बीते ही दिन यानी गुरुवार को बिहार के मुजफ्फरपुर नगर में भीषण हादसा देखने को मिला। जहां अस्पताल के आईसीयू में लगी आग की वजह से कई मरीजों ने दम तोड़ दिया। वहीं अब नोएडा सेक्टर 75 की एक हाईराइज सोसाइटी में भयानक आग लगने की खबर सामने आई है।

बता दें कि सेक्टर 75 स्थित आइवी काउंटी समिति की 12वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। देखते देखते इस आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और हर जगह काला धुआं फैल गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।

नोएडा की सोसाइटी में भीषण आग

यह घटना शुक्रवार सुबह की है जब अचानक फ्लैट में आग भड़क गई। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि आज किस वजह से लगी है। मौके पर मौजूद कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

अभी तक यह पता नहीं चल पाया है की फ्लैट में कितने लोग मौजूद थे और वह समय रहते बाहर निकल पाए हैं या नहीं। अग्निशमन विभाग की टीम ने आसपास मौजूद फ्लैट भी खाली करवाए हैं क्योंकि आग तेजी से फैल गई है और आसपास के फ्लैट को भी अपनी चपेट में ले सकती है। नुकसान होने से पहले इस पर काबू पाने की पूरी कोशिश की जा रही है।

जनहानि की नहीं हुई पुष्टि

थाना सेक्टर 113 के अंतर्गत आने वाली इन काउंटी सोसाइटी में फिलहाल फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौजूद है। रात और बचाव कार्य लगातार जारी है और अभी तक किसी भी जनहानि की खबर सामने नहीं आई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह आग 8 बजे के करीब लगी थी और थोड़े ही समय में पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।

सेक्टर 52 में भी घटना

सेक्टर 75 की इस हाई राइज सोसाइटी में हुई घटना के अलावा सेक्टर 24 इलाके में आने वाले सेक्टर 52 के शताब्दी विहार में भी आग लगने की खबर सामने आई है। यहां एक बंद ऑफिस में आग भड़क गई। धुआं निकालने पर राहगीरों ने दमकल विभाग को इस बारे में जानकारी दी। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। यहां से भी जनहानि की कोई खबर नहीं है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews