अब प्राइमरी के बच्चों को मिलेगा कम्प्यूटर का ज्ञान, तैयारियों में जुटा शिक्षा विभाग, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) के उच्च प्राथमिक स्कूलों में कक्षा छह से आठ के बच्चों को कंप्यूटर (Computer) की शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए शिक्षा विभाग (Education Department) ने तैयारियां भी तेज कर दी हैं। विभाग का मानना है कि अगर बच्चों को शुरुआत से ही कंप्यूटर का ज्ञान मिलेगा तो वे हर स्तर की पढ़ाई के लिए परिपक्क होंगे।
अब प्राइमरी के बच्चों को मिलेगा कम्प्यूटर का ज्ञान, तैयारियों में जुटा शिक्षा विभाग, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी सरकार (Yogi Government) शिक्षा के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। स्कूल के बच्चों को शिक्षा में कोई कमी न आए इसके लिए सरकार सख्त कदम और उचित संसाधनों की भी पूर्ति कर रही है। यूपी में बच्चों को स्कूल में पढ़ाई के अलावा अन्य गति​विधियां भी कराई जा रही हैं। ऐसे में अब प्रदेश के उच्च प्राथमिक स्कूलों में कक्षा 6 से 8 के बच्चों को कंप्यूटर में भी निपुण किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां भी तेज कर दी हैं।

बता दें कि यूपी सरकार ने पहले भी बच्चों को कंप्यूटर का ज्ञान देने के लिए सहायतित शिक्षा योजना की शुरुआत की थी लेकिन संसाधनो और शिक्षकों की कमी के कारण राज्य के प्रत्येक स्कूल तक ये योजना नहीं पहुंच पाई। अब शिक्षा विभाग ने पुन: इस योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। इसके लिए विभाग विद्यालयों में सक्रिय कंप्यूटरों आदि के बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त कर पूरी रूपरेखा तैयार कर रहा है।

प्राइमरी के बच्चों को मिलेगा कंप्यूटर का ज्ञान

अब राज्य के प्रत्येक सरकारी स्कूलों में प्राइमरी के बच्चों को कंप्यूटर का ज्ञान मिलेगा। इस योजना के तहत जिन स्कूलों में संसाधनों की कमी है वहां पर उनकी पूर्ति की जाएगी। इसका मकसद बच्चों को शुरुआत से ही कंप्यूटर की शिक्षा देना है। शिक्षा विभाग का मानना है कि अगर बच्चों को शुरुआत से ही कंप्यूटर का ज्ञान मिलेगा तो वे हर स्तर की पढ़ाई के लिए परिपक्क होंगे। साथ ही हर सेक्टर में अपना योगदान दे सकेंगे।

सरकार का मानना है कि प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों के बच्चों को भी कंप्यूटर की आधारभूत जानकारी उपलब्ध कराई जाए। कम्प्यूटर के बुनियादी ज्ञान से सरकारी स्कूलों के बच्चे अन्य बच्चों के बीच असहज महसूस नहीं करेंगे। अपर राज्य परियोजना निदेशक राजेंद्र प्रसाद ने सभी BSA को निर्देश दिया है कि प्रदेश के सभी सरकारी जूनियर हाईस्कूलों में कंप्यूटर की व्यवस्था पूरी की जाए ताकि बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा सके।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews