ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर रैली को लेकर कसा तंज, बोले- कब तक सोएंगे…

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कभी साथ चुनाव लड़ने वाले ओपी राजभर और अखिलेश यादव के बीच खींचतान अक्सर देखने को मिलती है। अब एक बार फिर राजभर ने सोशल मीडिया के जरिए अखिलेश पर निशाना साधा है।
Om Prakash Rajbhar

यूपी सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर को पिछले कुछ दिनों से समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए देखा जा रहा है। वो लगातार सोशल मीडिया हैंडल X के जरिए कोई ना कोई ट्वीट कर अखिलेश को किसी न किसी मुद्दे पर घेर रहे हैं।

अब एक बार फिर उन्हें एक पोस्ट के जरिए अखिलेश की दादरी रैली को फ्लॉप बताते हुए उनके दूसरी रैली करने की हिम्मत न जुटा पाने की बात करते हुए देखा गया। चलिए पूरा मामला जान लेते हैं।

राजभर का अखिलेश पर तंज

पोस्ट करते हुए राजभर ने लिखा ‘गुड मॉर्निंग अखिलेश जी उठ जाइए सुबह हो चुकी है, कितना सोएंगे महाराज। अच्छा सुनिए आज मैंने सपने में देखा कि आप चुनाव तक आराम की मुद्रा में ही रहने वाले हैं यानी ऐसे ही सोए रहेंगे। सपने से याद आया कि दादरी की फ्लॉप रैली के बाद आपको समझ आ गया कि आपकी जमीन अब खोखली हो चुकी है इसलिए कोई रैली नहीं कर रहे हैं। आपके खास लोग बता रहे हैं कि उस रैली का हश्र ल देखकर अब आप दूसरी रैली करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। आप हताश और निराश हो गए हैं। उठ जाइए महाराज हम तो आपके मित्र हैं, मित्रता की वजह से आपकी चिंता रहती है मुझे। सर यादव और मियां भाई के वोट से काम नहीं बनेगा मित्र। ना ट्विटर, ना एसी पीसी काम करेगा इसलिए उठ जाग मुसाफिर भोर भयो।

कभी लड़ा था साथ में चुनाव

साल 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव में एक समय ऐसा भी था जब ओपी राजभर और अखिलेश यादव ने गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा था। चुनाव में हार मिलने के बाद दोनों के बीच खटास आ गई। इसके बाद राजभर एनडीए में शामिल हो गए। उन्हें बाद में यूपी सरकार का मंत्री भी बनाया गया। तब से लेकर वह कभी न कभी अखिलेश यादव पर तंज कसते रहते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews