मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर बोला हमला, बताया भारतीय राजनीति का “राजा बाबू”, PDA फॉर्मूले को लेकर लगाए गंभीर आरोप

योगी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के PDA फॉर्मूले पर तीखा हमला किया, उन्हें भारतीय राजनीति का 'राजा बाबू' बताते हुए बदलते अर्थों पर सवाल उठाए.
rajbhar-akhilesh

उत्तर प्रदेश की राजनीति में सियासी बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। राजभर ने अखिलेश यादव को भारतीय राजनीति का ‘राजा बाबू’ बताया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए राजभर ने अखिलेश के PDA फॉर्मूले को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

ओम प्रकाश राजभर ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव अपने राजनीतिक हितों के अनुसार PDA की नई-नई परिभाषाएं गढ़ते रहते हैं। राजभर ने सपा प्रमुख पर निशाना साधते हुए उनके सामाजिक न्याय के दावों पर भी सवाल उठाए हैं। हाल ही में, 24 जून को अखिलेश यादव ने लखनऊ में आदिवासी समाज को लेकर पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस की थी। इस दौरान उन्होंने PDA के ‘A’ को आदिवासी से जोड़ा था। इसे लेकर मंत्री राजभर ने तीखा हमला बोला है।

राजभर ने की PDA की नई व्याख्या

राजभर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “अखिलेश यादव ने आज अपने PDA की नई व्याख्या की। उन्होंने कहा कि PDA में A का मतलब आदिवासी है। A को अल्पसंख्यक और अगड़ा वो पहले ही बता चुके हैं।” राजभर ने आगे तंज कसते हुए कहा कि “डर ये लग रहा है कि अखिलेश जी किसी दिन कोई सम्मेलन करते हुए यह न कह दें कि A का मतलब आंकवादी भी होता है!”

ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर आतंकवादियों के मुकदमे वापस लेने का गंभीर आरोप भी लगाया है। राजभर ने लिखा कि उनकी सरकार अपने कार्यकाल के दौरान वाराणसी सीरियल ब्लास्ट, लखनऊ और फैजाबाद कोर्ट ब्लास्ट के आतंकवादियों के मुकदमे वापस ले चुकी है। राजभर ने आगे कहा कि अखिलेश यादव अपने PDA के A के बारे में यह कह सकते हैं कि सपा के PDA का अर्थ ‘अगड़ा, अल्पसंख्यक, आदिवासी, आतंकवादी’ होता है।

मंत्री राजभर ने अखिलेश को बताया भारतीय राजनीति का ‘राजा बाबू’

मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्हें भारतीय राजनीति का ‘राजा बाबू’ बताया। राजभर ने कहा कि अखिलेश जी की यह हरकतें देखकर मुझे “गोविंदा” जी की फिल्म “राजा बाबू” याद आ रही है। जिसमें “गोविंदा” जी का किरदार कभी वकील, कभी डॉक्टर, कभी पुलिस अधिकारी और कभी नेता बनता है। सही मायने में कहा जाए तो अखिलेश जी भारतीय राजनीति के “राजा बाबू” ही हैं।

PDA की बदलती परिभाषाओं को लेकर विपक्ष लगातार उठा रहा सवाल

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव PDA का नारा तो बुलंद करते हैं, लेकिन विरोधी दल उनपर आए दिन PDA के अलग-अलग मायने बताने का आरोप लगाता है। देखा गया है कि अखिलेश यादव ने PDA को कभी P फॉर पिछड़ा, D से दलित और A फॉर अल्पसंख्यक बताया था। इसके बाद अखिलेश यादव ने PDA के A को कई तरह से परिभाषित किया, जैसे- A से अगड़ा, A से आदिवासी और फिर इसमें महिलाओं को भी जोड़ने लगे। इतना ही नहीं, अखिलेश यादव A फॉर आधी आबादी भी बता चुके हैं। ब्राह्मण वोटरों को साधने के लिए अखिलेश यादव ने PDA में ब्राह्मणों को भी प्लस करने की कोशिश की और PDA+B बताया था।

यह पहली बार नहीं है जब ओम प्रकाश राजभर ने सपा और अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। विधानसभा चुनाव से पहले भी राजभर अखिलेश यादव पर कई बड़े हमले कर चुके हैं। वे अखिलेश यादव के PDA को “पीट देगा अहीर”, “पीट देगा अल्पसंख्यक” (सपाई) की संज्ञा दे चुके हैं। राजभर ने एक पोस्ट में यह भी कहा था कि अखिलेश यादव दिनरात रट्टू तोता की तरह पीडीए-पीडीए की माला जपते रहते हैं, मगर उसी माला से उनके लोग राजभर समाज के लोगों का गला घोटने में सबसे आगे हैं। राजभर के इन बयानों से उत्तर प्रदेश की सियासत और गरमा गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews