लखनऊ में ‘पुलिस मंथन 2025’ का आगाज, मुख्यमंत्री योगी हुए शामिल, लॉन्च किया ‘यक्ष ऐप’

उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में 27 दिसंबर से दो दिवसीय ‘पुलिस मंथन 2025’ सम्मेलन की शुरूआत हो चुकी है। सम्मेलन का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।
UP CM Yogi

उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में 27 दिसंबर से दो दिवसीय ‘पुलिस मंथन 2025’ सम्मेलन की शुरूआत हो चुकी है। सम्मेलन का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बीते 7-8 वर्षों में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा किए गए सुधारों, नवाचारों और सख्त कार्रवाई की समीक्षा की।

बैठक का एक प्रमुख एजेंडा भविष्य की पुलिसिंग के लिए स्पष्ट रोडमैप तैयार करना रहा। इसमें संगठित अपराध, साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा, साम्प्रदायिक सौहार्द, त्वरित न्यायिक प्रक्रिया और आधुनिक तकनीक के उपयोग जैसे विषयों पर विशेष फोकस किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति को और सख्ती से लागू किया जाए तथा जनता में सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत की जाए।

उन्होंने कहा कि सुशासन की बुनियाद मजबूत कानून-व्यवस्था पर टिकी होती है। सम्मेलन में यह भी चर्चा हुई कि वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश के सामने कानून-व्यवस्था को लेकर कौन-कौन सी चुनौतियां हैं और उनसे निपटने के लिए पुलिस को किस प्रकार खुद को और सक्षम बनाना होगा। सम्मेलन के अंत में प्रदेश में भविष्य की पुलिसिंग को लेकर एक स्पष्ट और प्रभावी रोडमैप तैयार किए जाने पर सहमति बनी, जिससे उत्तर प्रदेश को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और अपराध मुक्त राज्य बनाने की दिशा में कदम और तेज किए जा सकें।

मुख्यमंत्री ने किया ‘यक्ष ऐप’ का लोकर्पण

मुख्यमंत्री योगी ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मेलन में ‘यक्ष ऐप’ का लोकार्पण भी किया। इस ऐप में जघन्य अपराधियों का थानावार डेटाबेस, बीट सत्यापन की जवाबदेही, संदिग्धों की एआई पहचान, वाइस सर्च, गैंग लिंक एनालिसिस और लोकेशन शिफ्ट अलर्ट जैसी उन्नत सुविधाएं शामिल हैं।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews